भभुआ (कोर्ट) : अनुमंडल पदाधिकारी सह चुनाव प्रभारी के समक्ष जिला पर्षद के 31 उम्मीदवारों के नामांकन का परचा दाखिल किया. इसमे भभुआ भाग एक से तीन, भभुआ भाग दो से चार, भभुआ भाग तीन से चार, भगवानपुर से तीन, चैनपुर भाग एक से चार, चैनपुर भाग दो से छह, चांद भाग एक से दो चांद भाग दो से पांच उम्मीदवारों ने अपने परचे दाखिल किये .
कोहारी पंचायत से लालकुटी देवी ने किया नामांकन : भभुआ प्रखंड के कोहारी पंचायत के मुखिया पद के लिए बुधवार को लालकुटी देवी ने अपने नामजदगी का परचा दखिल किया.
