ओपीडी व लेबर रूम में और बढ़ायी जाय सुविधा

ओपीडी व लेबर रूम में और बढ़ायी जाय सुविधा क्षेत्रीय अपर निदेशक ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण अस्पताल की व्यवस्था पर जताया संतोष डीपीएम हाउस को बताया राज्य में बेहतरप्रतिनिधि, भभुआ (सदर) पटना से आयी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने सोमवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सभी विभागों का औचक निरीक्षण […]

ओपीडी व लेबर रूम में और बढ़ायी जाय सुविधा क्षेत्रीय अपर निदेशक ने किया सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण अस्पताल की व्यवस्था पर जताया संतोष डीपीएम हाउस को बताया राज्य में बेहतरप्रतिनिधि, भभुआ (सदर) पटना से आयी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की टीम ने सोमवार को सदर अस्पताल परिसर स्थित सभी विभागों का औचक निरीक्षण किया. अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्था में कुछ बदलाव को छोड़ते हुए संतोष व्यक्त किया. निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय अपर निदेशक डाॅ केके मिश्रा, क्षेत्रीय लेखा प्रबंधक धर्म कुमार, क्षेत्रीय मूल्यांकन व अनुश्रवण पदाधिकारी रितु कुमारी के अलावा सिविल सर्जन डॉ केबीपी सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डाॅ विवेक कुमार सिंह द्वारा अस्पताल स्थित लेबर रूम, महिला व पुरुष वार्ड, ओपीडी के अलावा एसएनसीयू का निरीक्षण किया. लेबर रूम के निरीक्षण के दौरान अपर निदेशक ने वहां हाथ की साफ-सफाई के लिये हैंडवाश नहीं पाये जाने पर नाराजगी करते हुए अस्पताल प्रबंधक गिरीश चंद्र झा को हैंडवाश उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. क्षेत्रीय उपनिदेशक ने महिला व पुरुष वार्डों में भरती मरीजों से उन्हें अस्पताल की ओर से मिल रही व्यवस्था के संबंध में बात की और उनसे उनका हाल जाना. महिला वार्ड में भरती मरीजों ने अस्पताल में मिल रखे खाने पर शिकायत की. जिस पर क्षेत्रीय अपर निदेशक ने अस्पताल में खान-पान की व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया और वहां की व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए और बेहतर करने को प्रोत्साहित किया. निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ओपीडी मे और व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिया ताकि ग्रामीण क्षेत्र होने के चलते अस्पताल आये मरीजों को किसी भी इलाज के लिये भटकना न पड़े. क्षेत्रीय अपर निदेशक के सदर अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ प्रह्लाद सिंह नदारद रहें और मोबाइल से संपर्क किये जाने के बावजूद वह उपस्थित नहीं हो सके………………………………..9. अस्पताल का निरीक्षण करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी……………………………….

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >