शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काम किया ठप छठा वेतन आयोग के अनुसार बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर दिया धरना इंटरमीडिएट का परीक्षा फाॅर्म भरने में छात्रों को हुई परेशानी प्रतिनिधि, रामगढ़ (कैमूर) ग्राम भारती महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने छठा वेतन आयोग के अनुसार बकाया वेतन भुगतान को लेकर महाविद्यालय कैंपस में कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना दिया. कर्मचारियों द्वारा धरना दिये जाने से शिक्षा से जुड़े हुए महत्वपूर्ण कार्य बाधित रहा. शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने बताया कि बकाये वेतन के भुगतान को लेकर विश्वविद्यालय के अधिकारियों के यहां सूचना भी दी जा चुकी है. इसके बावजूद भी समस्या का निराकरण नहीं हो सका है. इधर, इंटरमीडिएट का परीक्षा फाॅर्म भरनेवाले छात्रों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी. परीक्षा फाॅर्म का कार्य बाधित होते देख छात्रों ने कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी जतायी. छात्रों ने बताया कि इंटरमीडिएट का परीक्षा फाॅर्म भरने की तिथि आठ जनवरी तक निर्धारित है. जब-जब परीक्षा की तिथि नजदीक आती है. तब कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन चालू हो जाता है. शिक्षकेत्तर संघ के सचिव सुरेंद्र सिंह अध्यक्ष, विजेंद्र सिंह, हरिशंकर यादव, अमीत कुमार, भोला सिंह व बबलू आदि ने बताया की महाविद्यालय कोष में पर्याप्त रुपये उपलब्ध है. इस बारे में प्राचार्य आरके मधुकर ने बताया कि शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की परेशानी को दूर करने का भरोसा दिया गया है. इसके बाद सोमवार से ही सभी कर्मचारी अपने कार्य लग चुके हैं. फोटो:-8. धरना पर बैठे शिक्षकेत्तर कर्मचारी
शक्षिकेत्तर कर्मचारियों ने काम किया ठप
शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने काम किया ठप छठा वेतन आयोग के अनुसार बकाया वेतन भुगतान करने को लेकर दिया धरना इंटरमीडिएट का परीक्षा फाॅर्म भरने में छात्रों को हुई परेशानी प्रतिनिधि, रामगढ़ (कैमूर) ग्राम भारती महाविद्यालय के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने छठा वेतन आयोग के अनुसार बकाया वेतन भुगतान को लेकर महाविद्यालय कैंपस में कार्य का बहिष्कार […]
