वृक्ष सेवा ही बन गयी फेकन शर्मा की पहचान

वृक्ष सेवा ही बन गयी फेकन शर्मा की पहचान मोहनिया(नगर). नगर क्षेत्र के कठेज गांव के फेकन शर्मा उर्फ गांधी जी जिनकी उम्र लगभग 65 साल है, 11 वर्षो से पेड़ लगा रहे हैं. पेड़ लगाने के साथ-साथ पानी डालना व सिंचाई करना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य बन गया है. कठेज पंचायत के मुखिया […]

वृक्ष सेवा ही बन गयी फेकन शर्मा की पहचान मोहनिया(नगर). नगर क्षेत्र के कठेज गांव के फेकन शर्मा उर्फ गांधी जी जिनकी उम्र लगभग 65 साल है, 11 वर्षो से पेड़ लगा रहे हैं. पेड़ लगाने के साथ-साथ पानी डालना व सिंचाई करना उनके जीवन का मुख्य उद्देश्य बन गया है. कठेज पंचायत के मुखिया रिंटू सिंह जो पिछले 10 साल से वहां के मुखिया हैं. वही फेकन शर्मा को हर प्रकार के पौधे उपलब्ध कराते हैं. फेकन शर्मा बताते हैं कि पौधे लगाना और उनकी सिंचाई करने के साथ-साथ देखभाल करना उनके जीवन का लक्ष्य है. गांव के चारों तरफ पौधे लगाये हैं. 11 साल में कई पौधे लगाये हैं. गरमी के दिनों में तो जहां ताल और पोखरा में पानी की सुविधा होती है, वहाँ आसानी से पानी दे देता हूं लेकिन कुछ पौधे गांव के बाहर लगा रखा है. वहां पानी की सुविधा नहीं है, तो गांव से बाल्टी में पानी भरकर इन पौधों की सिंचाई करता हूं. बेचन शर्मा बताते हैं कि पौधों में कभी भी जूता या चप्पल पहनकर पानी नहीं देते, बल्की नंगे पांव जाकर पानी देते हैं. पर्यावरण संरक्षण को लेकर इन्होंने अब तक सैकड़ों पौधे लगाये हैं. विक्रम शर्मा के द्वारा कठेज के ही निवासी सुदर्शन पांडे के यहां मुंबई में जाकर वहां भी दो पौधे लगाये. 11 वर्ष पहले गांव के बाहर जहां एक भी पेड़ नहीं था. आज चारों तरफ पेड़ हैं. जिस से आने-जाने वाले राहगीरों को शीतलता मिलती है. उन्होंने कई पौधे लगाये हैं. पीपल के पौधों के ऊपर इनका ज्यादा ध्यान रहा, क्योंकि हिंदू पीपल के वृक्ष को देवता मानते हैं और इससे ऑक्सीजन का उत्सर्जन भी सबसे ज्यादा होता है. फोटो:- 14.वृक्ष में पानी देते विक्रम शर्मा उर्फ गांधी जी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >