चेकिंग के दौरान सुवरन नदी के समीप वाहन सवार से 67 हजार रुपये बरामद

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर के सभी प्रवेश वाले रास्तों पर स्टेटिक दल के साथ पुलिस की टीम वाहन लगातार सभी वाहनों की जांच कर रही है

भभुआ सदर. विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहर के सभी प्रवेश वाले रास्तों पर स्टेटिक दल के साथ पुलिस की टीम वाहन लगातार सभी वाहनों की जांच कर रही है. वाहन जांच के क्रम में ही पुलिस ने रविवार को सुवरन नदी के समीप वाहन से आ रहे एक व्यक्ति के पास से 67 हजार रुपये पकड़े. पैसे लेकर आ रहे व्यक्ति ने कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया, जिसके चलते स्टेटिक दल ने बरामद 67 हजार रुपये को जब्त कर लिया. स्टेटिक दल में शामिल भभुआ अंचलाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि रविवार को सुवरन नदी के पास जांच पड़ताल की जा रही थी. इसी दौरान चारपहिया वाहन से आ रहे मोकरी गांव निवासी नरेंद्र सिंह के वाहन से 500 के कुल 134 नोट यानी 67 हजार रुपये बरामद किये गये है, जिसे जांच पड़ताल के लिए जब्त किया गया है. गौरतलब है कि इसके पूर्व भी शहर के सीवों मेला के समीप जांच के क्रम में तीन बाइक सवारों से बैग में लेकर आ रहे लाखों रुपये पकड़ा है. नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर शहरी सीमा क्षेत्रों पर बैरियर लगाकर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में 12 अक्तूबर को सीवों मेला के समीप वाहन जांच के दौरान परसिया गांव निवासी विजय कुमार की बाइक की डिक्की से 82930 रुपये बरामद किये गये. शहर के वार्ड 18 कैलाशपुरी कॉलोनी निवासी नागेंद्र प्रसाद की बाइक की डिक्की से 88130 रुपये बरामद किये गये. 13 अक्तूबर को भी सीवों मेला के समीप वाहन चेकिंग के दौरान थानाक्षेत्र के बहुअन गांव निवासी शत्रुघ्न तिवारी की बाइक की डिक्की से दो लाख रुपये बरामद किये गये हैं. बरामद रुपयों के संबंध में इन लोगों ने कोई वैध कागजात नहीं दिखाया, जिसके चलते बरामद रुपयों को जब्त कर लिया गया था और इसकी जांच करने के लिए जिले में बने स्टेटिक सर्विलांस टीम को भेज दिया गया था. थानाध्यक्ष ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 50 हजार से अधिक नकद राशि ले जाने पर उसके दस्तावेज देने होंगे. उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि पचास हजार से अधिक रुपये साथ लेकर चलने पर सही प्रूफ को भी पास में रखें, ताकि जांच के दौरान उन्हें कोई दिक्कत नहीं हो. :::::::::चुनाव के मद्देनजर शहर के सभी प्रवेश वाले रास्तों पर लगातार वाहनों की चल रही जांच

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >