जनदहा चेकपोस्ट पर 47 लीटर शराब बरामद, तस्कर फरार

जनदहा पुलिस चेक पोस्ट पर शनिवार की शाम वाहन जांच के दौरान स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी

रामगढ़. थाना क्षेत्र के जनदहा पुलिस चेक पोस्ट पर शनिवार की शाम वाहन जांच के दौरान स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी. पुलिस ने एक बाइक से भारी मात्रा में शराब बरामद की, हालांकि पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया. जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना पर जनदहा मोड़ के समीप पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार पुलिस वैन को देखकर घबरा गया और बाइक छोड़कर मौके से भाग निकला. जब पुलिस ने बाइक की तलाशी ली, तो उसके पीछे बंधे ड्रम से देसी व विदेशी कुल 47.16 लीटर शराब बरामद हुई. पुलिस ने बरामद शराब तथा बाइक को जब्त कर थाने लाया. जब्त बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर45 एन 1964 बताया जा रहा है. इस संबंध में थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने वाहन स्वामी और अज्ञात चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है तथा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >