एथलेटिक्स के लिए 35 शिक्षकों की तैनाती

कैमूर न्यूज : 35 शिक्षकों की तैनाती खेल विभाग कार्यालय में हुई

कैमूर न्यूज : 35 शिक्षकों की तैनाती खेल विभाग कार्यालय में हुईभभुआ नगर. 12 नवंबर से 15 नवंबर तक आयोजित होने वाली अंडर 14 ब्यॉयज एथलेटिक्स प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए जिले के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत 35 शिक्षकों की तैनाती खेल विभाग कार्यालय में की गयी है. तैनात शिक्षक 18 नवंबर तक खेल विभाग कार्यालय में कार्यरत रहेंगे. इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी सुमन कुमार शर्मा ने आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए सभी 35 शिक्षक-शिक्षिकाओं को तैनात कर सूची का प्रकाशन कर दिया है. आदेश दिया है कि खेल विभाग कार्यालय में तैनात किये गये सभी शिक्षक छह नवंबर से 18 नवंबर तक कार्यालय में कार्यरत रहकर आयोजित होने वाली एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए खेल मैदान से लेकर सभी ���िधि-व्यवस्था संपन्न करने में अपना योगदान देना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >