Kaimur News : डीएवी के 34 छात्र-छात्राओं को 90% से अधिक अंक

गलवार को सीबीएसइ द्वारा जारी 10वीं के रिजल्ट में डीएवी जद्दूपुर के छात्र-छात्राओं का भी जलवा रहा. दसवीं में विद्यालय के आर्यन श्रीवास्तव ने 96.8% अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया है

भभुआ कार्यालय. मंगलवार को सीबीएसइ द्वारा जारी 10वीं के रिजल्ट में डीएवी जद्दूपुर के छात्र-छात्राओं का भी जलवा रहा. दसवीं में विद्यालय के आर्यन श्रीवास्तव ने 96.8% अंक लाकर विद्यालय में टॉप किया है. भावेश कुमार 95.6% अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं. जबकि अश्विनी कुमारी ने 95% अंक के साथ तीसरे स्थान पर है. डीएवी की सृष्टि पटेल अभिनव कुमार पांडे और हर्ष कुमार 94.8% अंक के साथ चौथे स्थान पर, 94.6% अंक के साथ आदर्श पांडे पांचवें स्थान पर, स्मृति कुमारी, शुभम पटेल शाश्वत, आनंद द्विवेदी 94% के साथ छठवें स्थान पर है. 93.8% के साथ अनुष्का कुमारी सातवें स्थान पर रही है. सुरभि कुमारी 93.4% के साथ आठवीं स्थान पर, 93.2% के साथ जीशान खान नौंवे स्थान पर विद्यालय में अपना जगह बनायी है. इसके अलावा वैष्णवी सिंह व स्वेच्छा केसरी 93% अंक के साथ विद्यालय में दसवें स्थान पर रही है. इनके साथ-साथ कुछ 34 परीक्षार्थियों ने 90% से अधिक अंक लाया है. 90% से अधिक अंक लाने वालों में इनके अलावा नन्सी राज और मुस्कान सिंह 92.8%, श्रेया पाल 92.6%, पीयूष कुमार 92.6%, अभिराज पांडे 92%, अबूजार खान 91.8 प्रतिशत, दिव्या कुमारी 91.2%, हर्षिता कुमारी 91%, आर्य सिंह 90.8%, साइना राज 90.4%, अंजली कुमारी 90.2%, नेहा यादव 90%, शशांक 90%, प्रिया राज 90%, अजीत कुमार 90%, कृष्ण कुमार यादव 90%, अमित कुमार वर्मा 90%, सानिया अकमल 90% व गुनगुन सिंह ने 90% अंक प्राप्त किया है. इसके अलावा विद्यालय के 399 बच्चों ने 10वीं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 398 छात्र पास हुए हैं. विद्यालय के निदेशक दिनेश कुमार सिंह ने सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय के लिए गर्व की बात है कि 34 बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किया है. विद्यालय प्रबंधन उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है और इसके लिए हम विद्यालय के प्रधानाध्यापक से लेकर शिक्षकों को बधाई देते हैं, जिन्होंने बच्चों के इस सफलता में कड़ी मेहनत की है. यहां के बाद छात्र जहां भी जाएं वह इसी तरह से मन लगाकर कड़ी मेहनत करें, ताकि विद्यालय का नाम आगे भी रोशन हो सके. हम उनके बेहतर भविष्य की कामना करते हैं व साथ ही विद्यालय प्रबंधन यह अस्वस्थ करता है कि छात्रों के साथ भविष्य में भी विद्यालय प्रबंधन हर तरह से उनके सपनों को उड़ान देने में खड़ा रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >