बिजली की समस्या पर किया रोड जाम

मानपुर : मौसम के बदलाव के साथ पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलने के कारण गुस्साये किसानों ने गुरुवार को मानपुर- टेउसा मुख्य मार्ग को भोरे गांव के पास जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया. इधर, रोड जाम की सूचना पाकर मुफस्सिल थाने के एसआइ विजय प्रसाद व सूर्यवीर कुमार गुप्ता दलबल […]

मानपुर : मौसम के बदलाव के साथ पर्याप्त मात्रा में बिजली नहीं मिलने के कारण गुस्साये किसानों ने गुरुवार को मानपुर- टेउसा मुख्य मार्ग को भोरे गांव के पास जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश प्रकट किया. इधर, रोड जाम की सूचना पाकर मुफस्सिल थाने के एसआइ विजय प्रसाद व सूर्यवीर कुमार गुप्ता दलबल के साथ भोरे गांव पहुंचे व स्थिति को नियंत्रित किया.

इधर, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के जूनियर इंजीनियर अमित कुमार भी पहुंचे व जाम कर रहे किसानों को समझा-बुझा कर जाम हटाया. जाम से सबसे अधिक नुकसान स्कूली बच्चों को उठाना पड़ा. लगभग तीन घंटे तक जाम लगा रहा. इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही.
तपसी, भोरे व मीरगंज के किसानों ने किया प्रदर्शन
मीरगंज के किसान रवींद्र सिंह ने बताया कि धान की फसल रोपने से लेकर उपजाने तक पर्याप्त रूप से बिजली नहीं मिल रही है. कभी तार गिरने की समस्या, तो कभी लो वोल्टेज की समस्या से किसानों के खेतों में पटवन नहीं हो रहा है.
धान की फसल तेज धूप के कारण झुलस रही है. इधर, जेई अमित कुमार ने बताया कि बिजली के जर्जर पोल व तार को बदलने का काम चल रहा है. विभाग एक दो दिनों के अंदर बिजली आपूर्ति करने का भरपूर प्रयास में लगा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >