रामपुर (कैमूर) : बेलांव थाना क्षेत्र के हुडरी गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद का निबटारा करने पहुंचे सीओ भरत भूषण सिंह को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटा. अंचल गार्ड की मदद से सीओ ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी. हालांकि, इस हमले में सीओ को ज्यादा चोट नहीं आयी है. घटना के बाद सीओ ने बेलांव पुलिस पर आरोप लगाया कि बेलांव पुलिस ने हमलावरों के साथ मिल कर मुझ पर हमला करवाया है. बीच रास्ते में ही पुलिस रह गयी. वहीं थानेदार योगेश कुमार ने कहा कि सीओ के सभी आरोप बेबुनियाद हैं.
कैमूर : भूमि विवाद निबटाने गये सीओ पर हमला

कैमूर : भूमि विवाद निबटाने गये सीओ पर हमला
Copied link
रामपुर (कैमूर) : बेलांव थाना क्षेत्र के हुडरी गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद का निबटारा करने पहुंचे सीओ भरत भूषण सिंह को ग्रामीणों ने लाठी-डंडे से पीटा. अंचल गार्ड की मदद से सीओ ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचायी. हालांकि, इस हमले में सीओ को ज्यादा चोट नहीं आयी है. घटना के […]