भभुआ : जिला मुख्यालय में मंगलवार को मुजफ्फरपुर में जानलेवा बीमारी से हो रही मौत के मामले को लेकर सीपीआई एमएल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया . साथ ही नगर के विभिन्न पथों पर प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाये. प्रदर्शन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का झुंड जिले के पटेल चौक से आरंभ हो कर कचहरी पथ होते हुए एकता चौक पर पहुंचा.
सीपीआई एमएल ने जताया विरोध, किया प्रदर्शन

सीपीआई एमएल ने जताया विरोध, किया प्रदर्शन
Copied link
भभुआ : जिला मुख्यालय में मंगलवार को मुजफ्फरपुर में जानलेवा बीमारी से हो रही मौत के मामले को लेकर सीपीआई एमएल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया . साथ ही नगर के विभिन्न पथों पर प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाये. प्रदर्शन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं का झुंड जिले के पटेल चौक […]
कार्यकर्ता हाथों में बैनर और झंडा लिये नीतीश कुमार इस्तीफा दो, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय इस्तीफा दो आदि के नारे लगा रहे थे. बाद में एकता चौक पर पहुंच कर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला दहन किया . इस मौके पर हासिम खां, कतवारू दास, लल्लन मुशहर, उग्रह चेरो, रामविलास राम, बादामी देवी, राधिका देवी, फूल कुमारी सहित अन्य शामिल थे.