चेकपोस्ट पर नौ मवेशियों से लदा पिकअप जब्त, चालक हुआ फरार

मोहनिया नगर : मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर सोमवार को चुनाव को लेकर वाहनों की धर-पकड़ अभियान के दौरान नौ मवेशियों से लदे एक पिकअप को पुलिस ने जब्त किया, जिसमें मौके से गाड़ी छोड़ कर चालक फरार हो गया. गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सातवें और अंतिम चरण में […]

मोहनिया नगर : मोहनिया थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर सोमवार को चुनाव को लेकर वाहनों की धर-पकड़ अभियान के दौरान नौ मवेशियों से लदे एक पिकअप को पुलिस ने जब्त किया, जिसमें मौके से गाड़ी छोड़ कर चालक फरार हो गया.

गौरतलब है कि 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर सातवें और अंतिम चरण में होने वाले मतदान के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी और आरटीओ के द्वारा चेकपोस्ट पर चार पहिया वाहनों की धर-पकड़ हो रही थी.
इसी दौरान चैनपुर से आ रहे एक उक्त मवेशी लदी गाड़ी को जब्त कर चेकपोस्ट के कैंपस में खड़ा कर दिया गया. मवेशियों के लदे होने की सूचना वहां के पास के ग्रामीणों को जैसे ही मिली. वहां पहुंचकर कुछ लड़कों ने क्रूरता पूर्वक बांधे गये मवेशियों को गाड़ी से उतार कर खुले मैदान में छोड़ दिया.
इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटो उक्त ग्रामीणों के द्वारा वायरल किया जा रहा था, जिसमें तस्कर के पकड़े जाने की बातें कही जा रही थी.र साथ ही उस वीडियो में उक्त तस्कर ने अपने बयान में यह बताया कि इन मवेशियों को क्रूरता पूर्वक लादकर चैनपुर से बारुण के लिए जा रहा था.
हालांकि, एनएच दो से मवेशी लदे गाड़ियों के गुजरने की यह पहली घटना नहीं है. ऐसी कई गाड़ियां ट्रकों और कंटेनर में भर कर मवेशियों को एनएच दो के रास्ते कभी बिहार से यूपी तो कभी यूपी से बिहार लाया और ले जाया जाता है.
लेकिन इस मामले में स्थानीय प्रशासन कोई भी दिलचस्पी दिखाने को तैयार नहीं है. चेकपोस्ट पर पकड़े गये मवेशी लदे पिकअप बीआर 45 सी 6615 को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर जब्त कर मवेशियों की देखरेख के लिए दो चौकीदार नियुक्त कर दिये हैं.
उधर मवेशी गाड़ी पकड़ने की बात पर परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हम चुनाव को लेकर गाड़ियां पकड़ रहे थे. उसी दौरान गाड़ी पकड़े जाने के डर से पिकअप का चालक मवेशी लदे पिकअप को चेक पोस्ट के कैंपस के अंदर कब खड़ा कर चला गया. इसकी जानकारी हमें नहीं है.
बाद में कुछ लोगों द्वारा इसकी जानकारी उन्हें भी दी गयी. इस संबंध में मोहनिया थाना अध्यक्ष शर्देन्दू शरत ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली, जिसके बाद वहां पर गाड़ी के समीप दो चौकीदार नियुक्त किये गये हैं, ताकि मवेशियों की देख रेख कर सकें. लेकिन इन मवेशियों का जिम्मा लेने के लिए कोई तैयार नहीं है. पिकअप भी जब्त कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >