एकता चौक जाम कर की अागजनी, जताया विरोध

गैस सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरे बंद समर्थक एएसपी की गाड़ी को पीछे धकेलने लगे बंद समर्थक भभुआ कार्यालय : पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में वृद्धि सहित महंगाई को लेकर कांग्रेस, राजद सहित अन्य राजनीतिक दलों द्वारा सोमवार को बुलाये गये भारत बंद का आंशिक असर भभुआ में भी देखने को मिला. सुबह […]

गैस सिलिंडर लेकर सड़क पर उतरे बंद समर्थक

एएसपी की गाड़ी को पीछे धकेलने लगे बंद समर्थक
भभुआ कार्यालय : पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में वृद्धि सहित महंगाई को लेकर कांग्रेस, राजद सहित अन्य राजनीतिक दलों द्वारा सोमवार को बुलाये गये भारत बंद का आंशिक असर भभुआ में भी देखने को मिला. सुबह 10 बजे से लेकर लगभग एक बजे तक बंद समर्थक सड़क पर दिखे और बाकी समय सड़कों पर स्थिति बिल्कुल सामान्य रही. बंद के दौरान लगभग 10 बजे कांग्रेस, राजद, सपा, वामदल व रालोद समर्थक एकता चौक पर गैस सिलिंडर के साथ सड़क जाम करने के लिए सड़क पर उतरे. बंद समर्थकों के एक हाथ में पार्टी का झंडा, तो दूसरे हाथ में महंगाई व सरकार विरोधी नारे लिखे तख्ती थी.
बंद समर्थकों द्वारा लगातार सरकार के विरोध में व पेट्रोल, डीजल व गैस में बढ़ती कीमतों को वापस लेने को लेकर नारा लगाया जा रहा था. लगभग एक घंटे तक एकता चौक पर जाम के दौरान बंद समर्थक कभी हाथों में गैस सिलिंडर लेकर सरकार विरोधी नारे लगा रहे थे, तो कभी सड़कों पर सोकर व बैठ कर अपना विरोध जताते नजर आये.
दुकान व बैंक को बंद कराने की कोशिश
भभुआ में सोमवार को बाजार बंद रहता है. ऐसे में शहर की अधिकतर दुकानें स्वत: ही बंद रहती है और जो दुकानें खुली हुई थीं, उसे बंद कराने के लिए बंद समर्थक सड़क पर घूम-घूम कर दुकानों को बंद कराने की कोशिश की. दुकानदार भी बंद समर्थकों के आने पर शटर को गिरा देते थे, लेकिन जैसे ही बंद समर्थक आगे बढ़ते दुकान खोल देते थे. इस दौरान उनलोगों द्वारा पीएनबी की मुख्य शाखा में जाकर बैंक को बंद कराने की कोशिश की गयी. लेकिन, थोड़े देर व्यवधान के बाद बैंक का कार्य समान रूप से होने लगा.
हर चौक-चौराहे पर पुलिस रही तैनात
बंद के दौरान एक खास बात देखने को मिली कि पुलिस हर चौक-चौराहे पर मौजूद तो जरूर थी, लेकिन वह किनारे खड़ा होकर तमाशाबीन बनी हुई थी. एकता चौक पर बंद समर्थकों ने एएसपी की गाड़ी को जबरन वापस लौटा दिया. लेकिन, किनारे खड़े पुलिस के जवान बंद समर्थकों को मना करने तक के लिए सामने आये. इसे देख कर ऐसा लगा कि पुलिस को बंद समर्थकों पर किसी तरह का कार्रवाई करने के लिए मना किया गया हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >