बेहतर हिंदी लिखने पर पुरस्कृत किये जायेंगे सरकारी सेवक

प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत दिये जायेंगे पांच हजार रुपये सरकार ने जिलास्तर से पदाधिकारी व कर्मचारियों की मांगी सूची भभुआ : हिंदी में लिखी गयी टिप्पणी की भाषा और गुणवत्ता के आधार पर राज्य सरकार द्वारा सरकारी सेवकों को पुरस्कृत किया जायेगा. इसे लेकर सरकार स्तर से जिला प्रशासन द्वारा ऐसे पदाधिकारी/कर्मचारी की अनुशंसा […]

प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत दिये जायेंगे पांच हजार रुपये

सरकार ने जिलास्तर से पदाधिकारी व कर्मचारियों की मांगी सूची
भभुआ : हिंदी में लिखी गयी टिप्पणी की भाषा और गुणवत्ता के आधार पर राज्य सरकार द्वारा सरकारी सेवकों को पुरस्कृत किया जायेगा. इसे लेकर सरकार स्तर से जिला प्रशासन द्वारा ऐसे पदाधिकारी/कर्मचारी की अनुशंसा सूची की मांग की गयी है, जिन्हें सरकारी सेवक प्रोत्साहन योजना के तहत पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. मिली जानकारी के अनुसार, सरकारी सेवक प्रोत्साहन योजना 2018-19 को लेकर राज्य के जिलास्तर पर कार्यरत पदाधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कृत करने की योजना बनायी गयी है. इसे लेकर अपर सचिव सह निदेशक, मंत्रिमंडल सचिवालय राजभाषा, बिहार पटना द्वारा जिला प्रशासन से जिलस्तर पर ऐसे पदाधिकारी/कर्मचारी की अनुशंसा सूची की मांग की गयी है. बताया गया है
कि ऐसे पदाधिकारी/कर्मचारी का चयन जिलास्तर पर गठित समिति द्वारा किया जायेगा. उक्त योजना के तहत जिलास्तर पर चयनित पदाधिकारी/कर्मचारी को राज्य सरकार द्वारा पांच हजार रुपये का पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया जायेगा. सरकार द्वारा यह योजना हिंदी भाषा को प्रशस्त करने के उद्देश्य से शुरू की गयी है. गौरतलब है कि सरकारी सेवा में बहुतेरे इस स्तर के पदाधिकारी और कर्मचारी हैं, जिनके द्वारा फाइलों पर लिखी गयी हिंदी की टिप्पणी को पढ़ने के लिए भारी मशक्कत का सामना करना पड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >