आरोपितों की जल्द होगी गिरफ्तारी

सामूहिक दुष्कर्म व छेड़खानी मामले में पीड़िता के परिजनों से मिले अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य भगवानपुर के मसही व जैतपुर जाकर मामले की ली विस्तृत जानकारी भगवानपुर : शनिवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ योगेंद्र प्रसाद पासवान भगवानपुर थाना क्षेत्र के दो जगह जैतपुर व मसही में सामूहिक दुष्कर्म व छेड़खानी […]

सामूहिक दुष्कर्म व छेड़खानी मामले में पीड़िता के परिजनों से मिले अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य

भगवानपुर के मसही व जैतपुर जाकर मामले की ली विस्तृत जानकारी
भगवानपुर : शनिवार को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ योगेंद्र प्रसाद पासवान भगवानपुर थाना क्षेत्र के दो जगह जैतपुर व मसही में सामूहिक दुष्कर्म व छेड़खानी के मामले में पीड़िता के परिजनों से मिले और पूरे मामले की जानकारी ली. पीड़िता के परिजनों को भरोसा दिया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी. उक्त मामलों में जो आरोपित अभी फरार चल रहे हैं, वे चाहे जहां भी छिपे हों, वे बच नहीं पायेंगे. उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जायेगा. डॉ पासवान दोनों पीड़िता के गांव जाकर उनसे घटना की जानकारी लेने के अलावा हर संभव मदद का भरोसा दिया.
गौरतलब है कि लगभग एक माह पहले मसही व जैतपुर में एक युवती व दूसरी शादीशुदा महिला के साथ सामूहिक छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था. जैतपुर के पास सामूहिक छेड़खानी के वायरल हुए वीडियो मामले में पीड़ित महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया था. उक्त मामला जब मीडिया की सुर्खिया बना, तो मामले पर संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ योगेंद्र पासवान कैमूर पहुंचे थे. उन्होंने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद कहा कि मसही मामले में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गयी है. जैतपुर मामले में छह में से पांच आरोपित की गिरफ्तारी हो गयी है.
मुख्य आरोपित फरार है, जिसे बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. इस दौरान उन्होंने मीडिया के माध्यम से आमलोगों से भी अपील की कि ऐसी घिनौनी कृत्य करनेवालों का सामाजिक बहिष्कार किया जाये, ताकि इस तरह की घटनाओं पर लगाम लग सके. उन्होंने कहा कि पुलिस उक्त मामले के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करें. लापरवाही बरतनेवाले पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई करने की भी मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >