नाच मंडली के युवक की हत्या

भभुआ सदर : चैनपुर के तेनौरा गांव निवासी और यूपी के अदलहाट स्थित नाच मंडली में काम करनेवाले एक युवक की लाठी-डंडे व रॉड से पीट कर हत्या कर करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक तेनौरा गांव के राम श्रृंगार यादव का बेटा भाइराम यादव बताया जाता है. शव का पोस्टमार्टम कराने सदर […]

भभुआ सदर : चैनपुर के तेनौरा गांव निवासी और यूपी के अदलहाट स्थित नाच मंडली में काम करनेवाले एक युवक की लाठी-डंडे व रॉड से पीट कर हत्या कर करने का मामला प्रकाश में आया है. मृतक तेनौरा गांव के राम श्रृंगार यादव का बेटा भाइराम यादव बताया जाता है. शव का पोस्टमार्टम कराने सदर अस्पताल आये मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि युवक गरीबी की वजह से यूपी के मिर्जापुर जिला अंतर्गत अदलहाट में स्थित फारुख अली खान की नाच मंडली में कारिंदे का काम करता था.

परिजनों ने बताया कि रविवार की सुबह सात बजे युवक को घायल अवस्था में ऑटो से लेकर नाच मंडली की मालकिन रेशमा परवीन गांव में पहुंची और बिना कुछ बताये युवक को ऑटो से उसके दरवाजे पर उतार कर भाग निकली. जब युवक की लोगों ने हालत देखी तो उसके शरीर में जगह-जगह जख्म के निशान पाये गये. जैसे लगता हो कि उसे बेरहमी से रॉड और लाठी-डंडे से पीटा गया हो. हालांकि, युवक की गंभीर स्थिति को देख परिजन और गांववाले उसे तत्काल इलाज के लिये लेकर भागे. लेकिन, इलाज के लिए ले जाने के क्रम में युवक ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया.

इस संबंध में मृतक के परिजनों का कहना था कि इस मामले की जानकारी चैनपुर पुलिस को दी गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिये उसे भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में चैनपुर पुलिस युवक की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है.
यूपी के मिर्जापुर में नाच मंडली में करता था काम
मंडली की मालकिन युवक को घायल अवस्था में घर के दरवाजे पर छोड़ कर हुई फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >