भभुआ सदर : सोमवार को सुबह आठ बजे कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ उसके ही मुहल्ले के दो युवकों ने छेड़खानी कर दी. इस दौरान छात्रा के शोर गुल पर स्थानीय लोग मौके पर जुट आये और दोनों कथित मनचलों को पकड़ कर उनकी पिटाई कर सूचना पर पहुंची भभुआ पुलिस को सौंप दिया. छात्रा के साथ छेड़खानी में पकड़े गये दोनों मनचले शहर के वार्ड 15 के बताये जाते हैं. छात्रा द्वारा थाने को दिये आवेदन के अनुसार, दोनों उसे दो महीने पहले से राह चलते परेशान कर रहे थे. लेकिन, लोक लाज के भय से वह किसी को बता नहीं सकी थी. हालांकि, इस मामले के बाद थाने पहुंचे दोनों पक्ष में सुलह समझौते की बात चल रही थी. लेकिन, पुलिस दोनों युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ में जुटी हुई हैं
कोचिंग जा रही छात्रा से मनचलों ने की छेड़खानी, दो पकड़ाये
भभुआ सदर : सोमवार को सुबह आठ बजे कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ उसके ही मुहल्ले के दो युवकों ने छेड़खानी कर दी. इस दौरान छात्रा के शोर गुल पर स्थानीय लोग मौके पर जुट आये और दोनों कथित मनचलों को पकड़ कर उनकी पिटाई कर सूचना पर पहुंची भभुआ पुलिस को सौंप […]

छात्रा के चीखने पर लोगों ने मनचलों को पीटा, किया पुलिस के हवाले