भभुआ शहर में लगाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे

भभुआ कार्यालय : गुरुवार को डीएम ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को भभुआ शहर में चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए उसे नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में पास करा जगह को चिह्नित कर कैमरा लगवाना सुनिश्चित […]

भभुआ कार्यालय : गुरुवार को डीएम ने जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को भभुआ शहर में चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए उसे नगर पर्षद बोर्ड की बैठक में पास करा जगह को चिह्नित कर कैमरा लगवाना सुनिश्चित करें. ताकि, अपराध नियंत्रण से लेकर असामाजिक तत्वों के हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके. इसके साथ ही डीएम ने बैठक में शहर के साफ-सफाई व अतिक्रमण पर अभियान चला कर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया है. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी अनुभूति श्रीवास्तव ने बताया कि डीएम के निर्देश पर बहुत जल्द शहर में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की दिशा में प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जायेगी और बोर्ड से पास कराने के बाद शहर के हर चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाना सुनिश्चित किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >