सोनहन बाजार के समीप हुआ हादसा चाचा को भी आयीं चोटें
मृत बच्ची करौंदी गांव के रहनेवाले अशोक चौबे की थी बेटी
भभुआ (कैमूर) : एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए मंगलवार को बाइक से जाने के दौरान चाचा-भतीजी को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने रौंद दिया. ट्रैक्टर के रौंदे जाने से सात वर्षीय बच्ची की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गयी. यह घटना भभुआ-कुदरा सड़क स्थित
तिलक में जा रहे चाचा-भतीजी…
सोनहन बाजार के समीप मंगलवार की शाम करीब चार बजे हुई. मृत बच्ची सोनहन थानाक्षेत्र के करौंदी गांव के रहनेवाले अशोक चौबे की सात वर्षीय बेटी प्रीतम कुमारी बतायी जाती है. वहीं, ट्रैक्टर के धक्के से घायल मृत बच्ची का चाचा रामाशंकर चौबे का बेटा अरुण चौबे बताया जा रहा है.
पता चला है कि करौंदी निवासी अरुण चौबे अपनी भतीजी को बाइक पर बैठा कर बेलाव थाना क्षेत्र के करवना अपने रिश्तेदार राधेश्याम पांडेय की बेटी के तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे. भतीजी को बाइक से लेकर आने के दौरान सोनहन बाजार के समीप बच्ची ने बाथरूम करने की इच्छा जाहिर की, तो बाइक चला रहे उसके चाचा ने बाइक सड़क किनारे खड़ी कर दी. बच्ची इस दौरान सड़क से हट कर बाथरूम करने लगी. अचानक सामने से तेज रफ्तार के साथ आ रहे एक ट्रैक्टर ने बच्ची और उसके चाचा को रौंद दिया. हादसे के बाद ट्रैक्टर का चालक भाग गया.
इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को उसके चाचा ने लोगों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने का प्रयास किया. लेकिन, ट्रैक्टर के नीचे आने से बुरी तरह कुचली बच्ची ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. सदर अस्पताल पहुंचने पर वहां मौजूद डॉक्टर अभिलाष चंद्रा ने बच्ची को देखते ही मृत घोषित कर दिया. वहीं, हादसे में घायल चाचा का इलाज किया गया. इधर, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर ही ट्रैक्टर को छोड़ कर फरार हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची सोनहन थाने की पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया. जब्त ट्रैक्टर सोनहन निवासी मदन सिंह का बताया जाता है.
