17948 पेंशनधारियों का डाटा डिलीट अब 108066 को ही मिलेगी पेंशन

13927 पेंशनधारियों का नहीं मिल सका सुराग भभुआ नगर : समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पेंशन योजना का लाभ लेनेवाले पेंशनधारियों के डाटा बेस तैयार करने के क्रम में जिले के 17948 पेंशनधारियों का डाटा वेबसाइट से डिलीट कर दिया गया है. इसमें 4021 पेंशनधारी मृत घोषित किये गये हैं. जबकि, 13927 पेंशनधारियों का […]

13927 पेंशनधारियों का नहीं मिल सका सुराग

भभुआ नगर : समाज कल्याण विभाग के माध्यम से पेंशन योजना का लाभ लेनेवाले पेंशनधारियों के डाटा बेस तैयार करने के क्रम में जिले के 17948 पेंशनधारियों का डाटा वेबसाइट से डिलीट कर दिया गया है. इसमें 4021 पेंशनधारी मृत घोषित किये गये हैं. जबकि, 13927 पेंशनधारियों का कोई अता-पता नहीं मिलने से उनका डाटा डिलीट किया जा चुका है. प्रखंड व जिलास्तर से अब इनकी खोजबीन भी बंद हो चुकी है. हालांकि, समाज कल्याण विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर आगामी 25 अप्रैल से पांच मई तक पेंशनधारियों के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया जायेगा. इसमें पेंशनधारी अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं. अब जिले में सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत कुल एक लाख आठ हजार 66 योग्य पेंशनधारियों को ही लाभ मिलेगा.
उल्लेखनीय है कि पेंशनरों के लिए भुगतान की प्रक्रिया डीबीटी के माध्यम से ऑनलाइन उनके खाते में किये जाने का प्रावधान किया जा चुका है. इस योजना में फर्जीवाड़ा को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. पीएफएमएस यानी पब्लिक फंड मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से हो रही जांच में ऐसे पेंशनधारियों के नाम को अलग किया जा रहा है, जो मृत हो चुके हैं या किसी गड़बड़ी की आशंका है. गौरतलब है कि पेंशन के नकद राशि के भुगतान के समय बड़े पैमाने पर हेरफेर की जाती रही है.
चैनपुर में 3324 लाभार्थी हुए गायब
प्रखंडवार मृत व गायब हो चुके पेंशनधारियों का डाटा डिलीट किया जा रहा है. इसमें सबसे अधिक चैनपुर में 3324 पेंशनधारियों का अता-पता नहीं चल पाया है. वहीं, दुर्गावती में 1649, कुदरा में 1638 तो भभुआ में 1593 पेंशनधारी का डाटा डिलीट किया जा चुका है. पेंशनधारियों का आधार बैंक एकाउंट आदि प्राप्त किया जा रहा है. पंचायत और ब्लॉक स्तर पर सत्यापन के बाद इसे जिला व राज्य स्तर पर भेजा जाता है.
छह केटेगरी में दी जा रही पेंशन
समाज कल्याण विभाग की ओर से छह केटेगरी में 400 से 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का प्रावधान है. इसमें लाभुकों का पैसा सीधे उनके खाते में ट्रांसफर किया जायेगा. पेंशन योजना में इंदिरा गांधी, वृद्धावस्था पेंशन, राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा गांधी, राष्ट्रीय विधवा पेंशन, लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन और बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना शामिल है.
पेंशन के लिए लोग हो रहे परेशान
पेंशनधारियों के डाटा वेरिफिकेशन का कार्य विभागीय स्तर से काफी तेजी से निबटाया जा रहा है. सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए अब तक एक लाख आठ हजार 66 पेंशनधारियों का सत्यापन का कार्य पूर्ण हो चुका है. सिस्टम में आये बदलाव की वजह से थोड़ी भी तकनीकी त्रुटि होने पर पेंशन के लाभ से वंचित पेंशनधारी काफी परेशान भी हो रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >