दोहरे भुगतान के मामले में सदर अस्पताल के बड़ा बाबू व क्लर्क किये गये निलंबित

भभुआ : दोहरे भुगतान के मामले में गुरुवार को सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के बड़ा बाबू व क्लर्क को निलंबित कर दिया. निलंबित किये गये दो लोगों में सदर अस्पताल के बड़ा बाबू हरेंद्र कुमार सिंह एवं लिपिक भानू प्रताप सिंह शामिल हैं. दोनों लोगों को सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ प्रह्लाद सिंह […]

भभुआ : दोहरे भुगतान के मामले में गुरुवार को सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल के बड़ा बाबू व क्लर्क को निलंबित कर दिया. निलंबित किये गये दो लोगों में सदर अस्पताल के बड़ा बाबू हरेंद्र कुमार सिंह एवं लिपिक भानू प्रताप सिंह शामिल हैं. दोनों लोगों को सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ प्रह्लाद सिंह को एरियर का दोबारा भुगतान किये जाने के मामले में निलंबित किया गया है.

सीएस डॉ नंदेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि सदर अस्पताल के बड़ा बाबू व लिपिक द्वारा कार्य में लापरवाही बरतते हुए अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक प्रह्लाद सिंह को एरियर का दोबारा भुगतान कर दिया गया. हालांकि, संज्ञान में आने के बाद दोहरे भुगतान की राशि की रिकवरी कर ली गयी है. लेकिन, उक्त भुगतान दोनों कर्मियों के लापरवाही, वित्तीय अनियमितता को दरसाता है. ऐसे में उन्हें निलंबित करने की कार्रवाई की गयी.

कहते हैं सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ नंदेश्वर प्रसाद सिंह से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि दवा एक्सपायर्ड होने से पहले बीएनएसआईसीएल को दवा वापस ले जाने के लिए 25 मार्च को पत्र लिखा गया था. यह दवा 31 मार्च 2018 को एक्सपायर कर रही थी. ऐसा नियम है कि दवा एक्सपायर्ड होने पर उसे बीएनएसआईसीएल को वापस भेज दी जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >