तीन लाख 72 हजार गबन में 18 प्रधानाध्यापकों को नोटिस
भभुआ नगर : मध्याह्न भोजन योजना में जहां अब प्रधानाध्यापकों को इससे मुक्त करते हुए स्वयंसेवी संस्थाओं को इसकी जिम्मेदारी देने की बात चल रही है. वहीं, एमडीएम योजना की जिम्मेदारी संभाल रहे कई प्रधानाध्यापक इस योजना में सरकारी रुपये का गबन करने से बाज नहीं आ रहे हैं. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, […]
भभुआ नगर : मध्याह्न भोजन योजना में जहां अब प्रधानाध्यापकों को इससे मुक्त करते हुए स्वयंसेवी संस्थाओं को इसकी जिम्मेदारी देने की बात चल रही है. वहीं, एमडीएम योजना की जिम्मेदारी संभाल रहे कई प्रधानाध्यापक इस योजना में सरकारी रुपये का गबन करने से बाज नहीं आ रहे हैं. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार,
जिले के 18 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने मिल कर कुल तीन लाख 72 हजार 892 रुपये का गबन किया है. इस मामले में इन प्रधानाध्यापकों को शो कॉज करते हुए नोटिस भी जारी किया गया है. उल्लेखनीय है कि जिले में अब भी पहले से 140 एचएम पर एमडीएम योजना का लगभग 32 लाख रुपये का गबन का मामला लंबित चल रहा है. इसमें सिर्फ सात लाख की वसूली हो गयी है. विभाग ने नये फॉमूर्ले के तहत अब रुपये की वसूली के लिए एचएम के वेतन से 20 प्रतिशत राशि की कटौती का आदेश जारी किया है.
चांदोरुइयां मध्य विद्यालय में 88 हजार गबन : अधिकारियों की जांच के दौरान भौतिक उपस्थिति से ज्यादा की उपस्थिति दिखा कर एमडीएम योजना में जो गड़बड़ी की गयी है, उसी के आधार पर वसूली की कार्रवाई की जा रही है. 18 स्कूलों की लिस्ट जारी की जा चुकी है. इसमें सबसे अधिक उत्क्रमित मध्य विद्यालय, चांदोरूइयां में 88 हजार 39 रुपये का गबन किया गया है. उसके बाद मध्य विद्यालय बसनी में 61495, प्रावि अकोढ़ी में 4612, प्रावि मझियांव में 18842, प्रावि नावागांव में 15238, प्रावि तरांव में 12561, प्रावि सुरहा में 14236, न्यू प्रावि बाराडिह में 7118, प्रावि पसपिपरा में 10049, मवि बम्हौर में 56693, उमवि अवखरा में 16191, अनु जाति उमवि सिकठी में 15903, न्यू प्रावि धरचोली में 5958, मवि चौथी में 13521 और प्रावि उमापुर में 5862 रुपये की वसूली होगी.
बोले अधिकारी
18 स्कूलों के एचएम को नोटिस जारी किया जा चुका है. आवश्यक कार्रवाई हेतु डीपीओ स्थापना को सूची भेजी जा रही है.