मुंडेश्वरी घूमने के लिए बाइक चुरायी पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने में पकड़ायी

वीआईपी रोड से दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को बाइक मालिक ने पकड़ किया पुलिस के हवाले भभुआ सदर : माता मुंडेश्वरी मंदिर घूमने के लिए दो चोरों द्वारा पहले तो बाइक की चोरी की गयी. लेकिन, बाइक में पेट्रोल नहीं होने की वजह से जैसे ही दोनों बाइक चोर […]

वीआईपी रोड से दरवाजे पर खड़ी बाइक चोरी कर भाग रहे दो चोरों को बाइक मालिक ने पकड़ किया पुलिस के हवाले

भभुआ सदर : माता मुंडेश्वरी मंदिर घूमने के लिए दो चोरों द्वारा पहले तो बाइक की चोरी की गयी. लेकिन, बाइक में पेट्रोल नहीं होने की वजह से जैसे ही दोनों बाइक चोर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे. चोरी बाइक का मालिक और उसके साथ रहे लोग पंप पर धमक पड़े और दोनों चोरों को रंगे हाथों पकड़ उनकी जबर्दस्त पिटाई करते हुए उन्हें सूचना पर पहुंची पुलिस के हाथों सौंप दिया. बाइक के चोरी में पकड़े गये दोनों बाइक चोर शहर के वार्ड 13 पोस्टऑफिस गली निवासी मुन्ना जायसवाल का बेटा आनंद कुमार व मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव निवासी और शहर के छावनी मुहल्ला वार्ड संख्या नौ में रहनेवाले अरुण जायसवाल का बेटा संदीप कुमार बताये जाते हैं.
दोनों चोरों के खिलाफ भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहाड़िया गांव निवासी और शहर के वीआईपी मुहल्ले के रोड नंबर दो में रहनेवाले परशुराम अवस्थी के बेटे शिवदास कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. थाने को दिये गये आवेदन में चोरी गये और फिर पकड़े गये बाइक के मालिक ने बताया है कि वह अपनी अपाचे बाइक दरवाजे के बाहर खड़ी कर रविवार की शाम छत पर टहल रहे थे. इस बीच दो अनजान लड़के उसके घर के बार-बार चक्कर लगाते दिखाई पड़े.
इस दौरान शाम करीब 07:30 बजे जब वह घर में नाश्ता करने चला गया और कुछ देर बाद जब बाहर निकला, तो देखा कि उसकी बाइक वहां से गायब थी और वह दोनों लड़के भी गायब थे. बाइक गायब होने की जान वह शोर करने लगा, जिसके बाद कुछ लोगों ने बताया कि दो युवक बाइक को लेकर पटेल चौक की तरफ जाते देखे गये हैं. बाइक की तलाश में पीड़ित युवक खोजते-खोजते भभुआ बिजली कॉलोनी के आगे बढ़े, तो वहां स्थित एक पेट्रोल पंप पर बाइक के साथ दोनों युवक बाइक में तेल भरवाते मिल गये. उन्हें लोगों की मदद से पकड़ लिया गया और उन्हें सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे दारोगा मन्नु प्रसाद को सौंप दिया गया.
पुलिस दोनों चोरों सहित लेकर भाग रहे बाइक को लेकर थाने चली आयी. थाने में जरूरी कागजी खानापूर्ति कर दोनों चोरों का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करा उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
धराये दोनों चोरों ने पुलिस को बताया कि वह दोनों का मुंडेश्वरी माता मंदिर जाने का प्लान था. इसी को लेकर वे लोग काफी देर से किसी की बाइक उड़ाने के फिराक में थे और मौका मिलते ही बाइक चोरी कर जा रहे थे. लेकिन, बाइक में पेट्रोल नहीं रहने की वजह से पकड़े गये.
सरस्वती पूजा बीत जाने के बाद छात्रों से दोबारा मांगा जा रहा चंदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >