ऑटो से 111 लीटर शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

ऑटो से 111 लीटर शराब बरामद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं

मोहनिया शहर. स्थानीय थाना क्षेत्र के समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए एक ऑटो से 111 लीटर शराब बरामद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया हैं. साथ ही शराब लोड वाहन को भी जब्त कर लिया गया है. गिरफ्तार आरोपितों में रोहतास जिले के मोदनीपुर गांव निवासी प्रसिद्ध कुमार सिंह व रंजन पाल शामिल हैं. जानकारी के अनुसार, अवर निरीक्षक प्रभाकर चौधरी के नेतृत्व में उत्पाद विभाग द्वारा चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच की जा रही थी. इसी क्रम में उत्तर प्रदेश की ओर से आ रहे एक सीएनजी ऑटो को रोक कर तलाशी ली गयी, तो ऑटो में बने गुप्त तहखानों से 111.060 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी, जिसे चंदौली से सासाराम ले जाया जा रहा था. इसके बाद बरामद शराब सहित ऑटो को जब्त कर लिया गया, साथ ही ऑटो पर सवार दो तस्करों को दबोच लिया गया. इसके साथ ही गिरफ्तार शराब तस्कर को मेडिकल जांच के बाद जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

VIKASH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >