रतवार चेकपोस्ट पर ट्रक से 11 कार्टन शराब जब्त

पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार

पुलिस ने ट्रक चालक को किया गिरफ्तार शराब की खेप लेकर सासाराम जा रहा था चालक फोटो 9 भारी मात्रा में शराब के साथ गिरफ्तार ट्रक चालक प्रतिनिधि, भभुआ सदर. भभुआ थाना क्षेत्र के रतवार में बनाये गये स्टेटिक चेकपोस्ट पर मंगलवार की रात एक ट्रक से कुल 623.8 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. चेकपोस्ट पर रही पुलिस टीम ने ट्रक चालक रामगढ़ थाना क्षेत्र के देवहलिया गांव निवासी जितेंद्र यादव के बेटे सूरज यादव को गिरफ्तार किया है. जब्त ट्रक पर कुल 11 कार्टन विदेशी शराब व बियर लदी थी. इस मामले में थाना अध्यक्ष भभुआ मुकेश कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर रतवार के समीप अस्थायी चेकपोस्ट बनाया गया है, जहां भभुआ थाने और उत्पाद पुलिस के अधिकारी और जवानों की ड्यूटी लगी है. मंगलवार की रात 10 बजे एक ट्रक को आते देख रोका गया और 12 चक्का ट्रक की जांच की गयी, तो उसमें विदेशी शराब व बियर लदी थी. शराब मिलने के बाद ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. ट्रक से कुल 623.8 लीटर शराब व बियर जब्त हुई है. पूछताछ के क्रम में ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक मालिक का नाम नहीं जानता है, लेकिन एक नंबर से उसे फोन किया गया था कि शराब की खेप को सासाराम पहुंचाना है. शराब की खेप बबलू नामक युवक को सौंपना है, जिसका मोबाइल नंबर सासाराम पहुंचने के बाद उसे दिया जायेगा. जब चालक से ट्रक से संबंधित कागजात मांगे गये, तो उसने बताया कि ट्रक का कोई कागजात उसके पास नहीं है. इसके बाद पुलिस ने शराब लदी ट्रक को जब्त कर लिया. ट्रक चालक सूरज यादव, लाइनर बबलू कुमार और ट्रक के मालिक के खिलाफ एफआइआर दर्ज हुई है. शराब की खेप के साथ युवक गिरफ्तार भभुआ सदर. नगर थाने की पुलिस ने रतवार चेकपोस्ट से पिट्ठू बैग में शराब की खेप लेकर पैदल जा रहे एक युवक को पकड़ लिया. जांच में उसके पीठ पर लादे बैग से कुल 22 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई. शराब की खेप के साथ धराया युवक चैनपुर निवासी स्व मुन्नू सिंह का बेटा राहुल कुमार सिंह है. इस मामले में नगर थाने के एएसआइ जयप्रकाश पांडेय ने आरोपित के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत केस दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी ड्यूटी मंगलवार को रात्रि गश्ती में लगी थी. वह बारे मोड़ के समीप पुलिस दल के साथ था. उसी दौरान सूचना मिली कि एक युवक पिट्ठू बैग में शराब की खेप लेकर जा रहा है. सूचना पर तत्काल कार्रवाई की गयी और रतवार चेकपोस्ट के समीप शराब की खेप लेकर आ रहे युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. जब उसके पीठ पर लादे बैग की जांच की गयी, तो उसमें से कुल 22 बोतल विदेशी बरामद हुई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >