महिला के पति ने थाने में लगायी गुहार
पत्नी के ममेरे भाई पर जताया शक
भभुआ सदर : सास के साथ भभुआ इलाज कराने आयी एक गर्भवती महिला का अपने 10 माह के बच्चे को छोड़ कर प्रेमी के साथ फरार होने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर महिला के पति ने सदर थाने में पत्नी के गायब हो जाने का आवेदन दिया है. जानकारी के अनुसार महिला भभुआ थाना क्षेत्र के सिगठी निवासी हकीमुद्दीन खान का पुत्र मकसूद उल खान उर्फ बाबू खान की पत्नी शबाना बीबी बतायी जाती है. महिला के पति ने बताया है कि उसकी शादी दो साल पहले हुई थी.
शादी के बाद एक 10 माह का बच्चा भी है और साथ ही उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती भी है. सोमवार को उसकी पत्नी शबाना बीबी अपनी सास खुशबू निशा अपने 10 माह के बच्चे को साथ लेकर भभुआ इलाज कराने गयी थी. इस दौरान वह अपने 10 माह के बच्चे को सास की गोद में छोड़ कर फरार हो गयी.
मामले को लेकर महिला के पति ने बताया है कि मोहनिया थाना क्षेत्र के जितापुर निवासी पत्नी के ममेरे भाई सगीर खान से वह अक्सर बातें किया करती थीं और कभी कभी मिलने वह घर भी आता था, जिसके कारण उसे शक है कि उसकी पत्नी अपने ममेरे भाई सगीर के साथ कहीं फरार हो गयी है, जिसको लेकर युवक ने सदर थाने में सनहा दर्ज करने का आवेदन दिया है.
