नुआंव से पशु लदे 10 पिकअप वैन जब्त

सात वाहनों से 82 हजार रुपये वसूले गये जुर्माना तीन पर प्राथमिकी दर्ज नुआंव : मोहनिया-बक्सर पथ पर रविवार की सुबह पुलिस ने नुआंव बाजार से पशु लदे 10 पिकअप वैन को पकड़ा, जिसमें सात वाहनों को 82 हजार रुपये जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया. जबकि, तीन वाहनों के चालक व वाहन स्वामी पर प्राथमिकी […]

सात वाहनों से 82 हजार रुपये वसूले गये जुर्माना तीन पर प्राथमिकी दर्ज
नुआंव : मोहनिया-बक्सर पथ पर रविवार की सुबह पुलिस ने नुआंव बाजार से पशु लदे 10 पिकअप वैन को पकड़ा, जिसमें सात वाहनों को 82 हजार रुपये जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया. जबकि, तीन वाहनों के चालक व वाहन स्वामी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि यूपी के नंबर वाले दर्जनों पिकअप वैन में क्षमता से अधिक मवेशियों को लादकर चौसा बाजार हाट में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है. इसके बाद नुआव थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार पासवान ने वाहनों को पकड़ने के लिए योजनावद्ध तरीके से प्राइवेट गाड़ी से थाने से पांच किमी पहले सूर्यपुरा पुल के समीप दलबल के साथ गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया.
लेकिन, वाहन चालक पुलिस को चकमा देकर वहां से भाग निकले. वहीं, पुलिस की दूसरी टीम सहायक अवर निरीक्षक राणा यशवंत सिंह व संजय कुमार यादव के नेतृत्व में नुआव बाजार में पहले से घात लगाये हुए सड़क पर खड़ी थी. इसके बाद वाहनों को पकड़ कर थाने ले आये.
सक्रिय रहेगी पुलिस
थानाध्यक्ष ने बताया कि उत्तर प्रदेश के दिलदारनगर में रविवार व बक्सर जिले के चौसा में बुधवार को मवेशियों का हाट लगाया जाता है.
अक्सर पशु तस्कर मवेशियों की खरीदारी कर वाहनों में अवैध तरीके से मवेशियों को लोड़ कर मोहनिया-बक्सर पथ के रास्ते, पश्चिम बंगाल के पंडुआ, डिहरी के बारुण मंडियों में खरीद बिक्री के लिए ले जाते हैं. उक्त दो दिनों पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाकर उक्त तस्करों पर नकेल लगायेगी, जिससे राजस्व को भी मुनाफा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >