पशुओं से भरा कंटेनर जब्त, पांच गिरफ्तार

कर्मनाशा : दुर्गावती थाने की पुलिस ने रविवार की रात करीब 10 बजे जीटी रोड से पशुओं से भरा एक कंटेनर जब्त की है. साथ ही, पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया. गुप्ता सूचना पर पुलिस ने कंटेनर यूपी 12 के 7775 को रोक कर तलाशी ली, तो उसमें 38 भैंस भरे थे. पुलिस ने […]

कर्मनाशा : दुर्गावती थाने की पुलिस ने रविवार की रात करीब 10 बजे जीटी रोड से पशुओं से भरा एक कंटेनर जब्त की है. साथ ही, पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया. गुप्ता सूचना पर पुलिस ने कंटेनर यूपी 12 के 7775 को रोक कर तलाशी ली, तो उसमें 38 भैंस भरे थे. पुलिस ने कंटेनर जब्त कर साथ रहे पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार पशु तस्करों में लारा गांव थाना नागलोई नयी दिल्ली, रतिशुल गांव मिलवा नवादा थाना नागादोर मुरादाबाद, महबूब मखेनिया, बगोदरा नवादा व फईम, नीना गांव बरनामा थाना बिनौली जिला बागपत के निवासी बताये गये हैं. पुलिस ने सभी पशुओं को स्थानीय पशु मेले में सुपुर्द कर दी गयी. दे सभी पशु तस्करों को को संबंधित धाराओं में सोमवार को भभुआ जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >