महिला कॉलेज में जल्द शुरू होगी वाई-फाई सेवा

एसएस महिला कॉलेज में शहीद संजय सिंह की 50वीं जयंती व कॉलेज की 36वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम डीएम ने कॉलेज के सर्वांगीण विकास का दिया भरोसा भभुआ नगर : मंगलवार को शहर के एसएसएस महिला कॉलेज में डीएफओ शहीद संजय सिंह की 50वीं जयंती व कॉलेज की 36वीं वर्षगांठ पर कॉलेज प्रांगण में […]

एसएस महिला कॉलेज में शहीद संजय सिंह की 50वीं जयंती व कॉलेज की 36वीं वर्षगांठ पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
डीएम ने कॉलेज के सर्वांगीण विकास का दिया भरोसा
भभुआ नगर : मंगलवार को शहर के एसएसएस महिला कॉलेज में डीएफओ शहीद संजय सिंह की 50वीं जयंती व कॉलेज की 36वीं वर्षगांठ पर कॉलेज प्रांगण में भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार विधान परिषद के पूर्व सभापति अवधेश नारायण सिंह ने दीप जला कर किया. इस मौके पर डीएम राजेश्वर प्रसाद सिंह ने अपने संबोधन में डीएफओ शहीद संजय सिंह की स्मृतियों को याद करते हुए कॉलेज के सर्वांगीण विकास व शैक्षणिक गुणवत्ता को बढ़ाये जाने की बात कही.
उन्होंने कॉलेज के छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें अपने कैरियर के सफलतम मुकाम तक पहुंचने के लिए प्रेरित किया. कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ तारा सिंह ने इस मौके पर सभी आगत अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कॉलेज की छात्राएं सभी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं
कॉलेज में शीघ्र ही स्मार्ट क्लासेज, वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध करायी जायेगी. इस मौके पर प्रिंसिपल ने शहीद संजय सिंह के माता-पिता डॉ घनश्याम नारायण सिंह व डॉ कांति सिंह का भी स्मरण किया. कार्यक्रम की शुरुआत स्वागतगान से हुआ, जिसमें कॉलेज की छात्रा श्वेता, अंतिमा, आभा, अर्चना आदि ने प्रस्तुत किया.
छाप तिलक सब छिनी रे…
इस मौके पर छात्राओं में काफी हर्ष व उमंग रहा. छात्रा चंचल, श्वेता, गुड़िया आदि ने कान्हा वंशी बजाये, राधा दौड़ी चली आये पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत की. वहीं शालिनी, श्वेता, आभा ने बहारो फूल बरसाओ, संजय की याद आयी है कि प्रस्तुति पर सबकी आंखें नम हो गयी.
एनसीसी की छात्राओं ने संदेशे आते हैं.. गीत पर देशप्रेम का जज्बा दिखाया. प्रगति कुमारी के छाप तिलक सब छिनी रे.. की प्रस्तुति पर खूब तालियां बजी. इसके अलावे रेशन का रूमाल व चमकेला चंद्र बदनिया की सामूहिक प्रस्तुति पर उपस्थित अभिभावकों व छात्राओं ने खूब तालियां बजायीं.
सरस्वती वंदना पर मनमोहक प्रस्तुति
कॉलेज के एनुअल फंक्शन के दौरान छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से लोगों का दिल जीत लिया. सरस्वती वंदना पर छात्रा रागिनी ने काफी मनमोहक प्रस्तुति दी. छात्रा के परफॉरमेंस पर उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छात्रा की हौसला आफजाई की. वहीं, छात्रा अस्मिता ने अंगरेजी स्पीच के जरिये शहीद संजय सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला. अंबरीन इशरत ने हिंदी व तब्बसुम ने उर्दू में स्पीच देकर सभी का दिल जीता.
किया गया पौधारोपण
कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों द्वारा कॉलेज प्रांगण में पौधारोपण भी किया गया. साथ ही प्रतिभाशाली छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया. इस मौके पर डीएफओ सत्यजीत कुमार, रेंजर शशिभूषण प्रसाद, समाजसेवी बिरजू पटेल सहित कॉलेज के सभी शिक्षक, छात्राएं व अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >