भभुआ नगर : जमीन बंटवारे को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा एक महिला को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है. मामले को लेकर महिला ने ससुर बली बिंद, जेठ विजय बिंद सहित देवर सुनील बिंद के खिलाफ आवेदन देकर थाने में न्याय की गुहार लगायी है.
जानकारी के अनुसार, महिला भभुआ थाना क्षेत्र के महसुआ निवासी कुश बिंद की पत्नी सुनीता देवी है.
उसने पुलिस को बताया है कि रविवार को जमीन के बंटवारे को लेकर उसके ससुर, जेठ और देवर ने लाठी-डंडे से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. घटना के बाद घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया.
