जांच में जीआरपी कर रही लीपापोती

मोहनिया शहर : भोखरी गांव में गुरुवार को राहुल के श्राद्ध भोज में घटना के चश्मदीद गवाह अधिवक्ता कुलदीप शर्मा के साथ-साथ भाजपा के महामंत्री राजेंद्र सिंह, एमएलसी संतोष सिंह सहित कई पार्टी के नेता शामिल हुए. सभी लोग स्व राहुल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भोज में शामिल हुए. 24 अगस्त को चंबल […]

मोहनिया शहर : भोखरी गांव में गुरुवार को राहुल के श्राद्ध भोज में घटना के चश्मदीद गवाह अधिवक्ता कुलदीप शर्मा के साथ-साथ भाजपा के महामंत्री राजेंद्र सिंह, एमएलसी संतोष सिंह सहित कई पार्टी के नेता शामिल हुए. सभी लोग स्व राहुल के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भोज में शामिल हुए. 24 अगस्त को चंबल एक्सप्रेस से दिल्ली से वाराणसी आने के दौरान ट्रेन में टीसी व आरपीएफ जवान द्वारा प्रताड़ना से स्वर्गीय संजय सिंह के छोटे पुत्र राहुल कुमार की मौत हो गयी थी, जिनका गुरुवार को श्राद्ध भोज था.

राहुल की मौत के चश्मदीद गवाह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कुलदीप शर्मा को भी राहुल के चाचा छोटन सिंह द्वारा भोज में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया गया था, जिसे स्वीकार करते हुए कुलदीप शर्मा गुरुवार को अपने तीन मित्रों के साथ सड़क मार्ग से मोहनिया पहुंचे, जिन्हें मोहनिया के लोगों द्वारा शॉल देकर सम्मानित किया गया. भोखरी गांव में पहुंचते ही भाजपा के महामंत्री राजेंद्र सिंह व एमएलसी संतोष सिंह ने मानवता के मिसाल पेश करने वाले अधिवक्ता को मुंडेश्वरी मां की तस्वीर देकर सम्मानित किये. सम्मान पाकर अधिवक्ता ने आभार व्यक्त किया.

अपने बयान पर रहूंगा कायम: चंबल एक्सप्रेस में राहुल की मौत के चश्मदीद गवाह अधिवक्ता कुलदीप शर्मा ने राहुल के श्राद्ध भोज में शामिल होने के दौरान ‘प्रभात खबर’ से बातचीत में कहा कि राहुल की मौत की जांच में जीआरपी द्वारा लीपापोती की जा रही है. इस दौरान बताया कि घटना एस टू बोगी में हुई और जीआरपी चंबल एक्सप्रेस के एस फाइव बोगी के यात्रियों का चार्ट निकाल कर बयान ले रही है. इसका क्या मतलब है. एस पांच में कोई गवाह नहीं मिलेगा. जबकि,
यह भी जानकारी आ रहा है कि जो यात्री का चार्ट में नाम आया है. उसके घर पहले ही आरपीएफ के जवान पहुंच बयान देने से मना कर रहे हैं. इसमें पूरी तरह से इतना लगने के बाद भी इंसाफ नहीं मिलने का उम्मीद लग रही है. यदि यह किसी आम परिवार का बच्चा होता, तो उसे तो और न्याय नहीं मिलता. उन्होंने बताया कि इतने बड़े और राजनीतिक परिवार के होने के बाद भी राहुल की जांच में लीपापोती की जा रही है. आज भी सभी टीसी व आरपीएफ जवान ड्यूटी में तैनात हैं. साथ ही बताया कि हमें भी दूसरे के माध्यम से बयान नहीं देने का दबाव मिल रहा था. लेकिन, मैं जो बयान दिया हूं, उस पर कायम रहूंगा.
क्या है घटना
भोखरी निवासी राहुल विगत 24 अगस्त को दिल्ली से वाराणसी आ रहा था. यूपी के महोबा स्टेशन से पहले मउरानीपुर स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक से राहुल का शव जीआरपी ने बरामद किया था. लेकिन, उस बोगी में यात्रा कर रहे इलाहबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कुलदीप शर्मा ने टीसी व आरपीएफ जवान द्वारा प्रताड़ना के कारण राहुल की मौत की बात कहते हुए महोबा जीआरपी में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया था. लेकिन, प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. इसके बाद इलाहाबाद जीआरपी में प्राथमिकी टीसी व आरपीएफ जवान को दोषी बताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसके बाद राहुल की मौत के कारण का खुलासा हुआ. इस मामले में जांच शुरू है.
दोषियों पर नहीं हुई कार्रवाई, तो करेंगे रेल जाम
राहुल के श्राद्ध भोज में शामिल होने आये कुलदीप शर्मा से लोग मिलने को बेताब दिखे. भोज के लिए लगाये गये टेंट में कुलदीप शर्मा व भाजपा के कई नेता बैठे थे. इस दौरान राहुल की मौत की जांच व दोषियों पर कार्रवाई की चर्चा हुई. इस दौरान लोगों को मालूम हुआ कि राहुल की मौत के मामले में जांच में लीपापोती की जा रही है, तो ग्रामीण जनता ने एक स्वर में कहा कि यदि जांच में लीपापोती करते हुए दोषी पर कार्रवाई नहीं होती है, तो लोग भभुआ रोड स्टेशन पर रेल को जाम कर देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >