रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार से मारपीट का आरोप

VIDEO: सहरसा में 24 बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर की रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार से सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने की मारपीट

सहरसा में मिड डे मील के बाद 24 बच्चों की तबीयत बिगड़ने की खबर की रिपोर्टिंग करने पहुंचे प्रभात खबर के पत्रकार से सदर अस्पताल में मारपीट का आरोप लगा है.

Saharsa Journalist Assault : सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद 24 बच्चों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया. इसी घटना की रिपोर्टिंग करने प्रभात खबर के पत्रकार अभिषेक गजेंद्र मुन्ना अस्पताल पहुंचे थे. वह अस्पताल में बच्चों की स्थिति और पूरे मामले से जुड़ी जानकारी जुटा रहे थे.

जानकारी लेने के दौरान शुरू हुई कहासुनी

पत्रकार अभिषेक के मुताबिक, अस्पताल में मामले की जानकारी जुटाने के दौरान एक अस्पताल कर्मी ने उनके साथ बदतमीजी शुरू कर दी. जब उन्होंने संबंधित व्यक्ति से पूछा कि आप कौन हैं, तो आरोप है कि जवाब में कहा गया, "बाप है रे, हम तेरा बाप है."

वीडियो में कथित तौर पर डॉक्टर एसके आजाद का नाम भी लिया जा रहा है. इसके बाद बातचीत धीरे-धीरे विवाद में बदल गयी और मामला बढ़ गया.

कमरे में बंद कर मारपीट का आरोप

आरोप है कि इसके बाद पत्रकार के साथ मारपीट की गयी. इतना ही नहीं, उन्हें एक कमरे में बंद कर पिटाई और बदसलूकी किये जाने का भी आरोप है. वायरल वीडियो में इस दौरान कई लोगों की आवाजें सुनाई दे रही हैं. वीडियो में "सब पर केस हो जाएगा" जैसी बातें भी सुनाई दे रही हैं.

रिपोर्टिंग करने पहुंचे पत्रकार के साथ क्यों हुई मारपीट

पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर पत्रकार की रिपोर्टिंग या उनके सवालों को लेकर अस्पताल प्रशासन को कोई आपत्ति थी, तो उसका जवाब देने के बजाय उनके साथ कथित तौर पर मारपीट क्यों की गयी. आखिर पत्रकार को कमरे में बंद करने की नौबत क्यों आयी.

पत्रकार किसी घटना की जानकारी जुटाने और उसे सामने लाने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. ऐसे में उनके साथ हुई कथित बदसलूकी और मारपीट को लेकर अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग

24 बच्चों की तबीयत बिगड़ने की घटना पहले से ही गंभीर मामला है. इसी मामले की रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार के साथ मारपीट का आरोप सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है. अब सवाल है कि अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है.

पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि पत्रकार के साथ मारपीट व बदसलूकी के आरोप सही पाए जाते हैं, तो जिम्मेदार लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए.

Also Read : हाजीपुर में देर रात भाजपा नेता के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार दो बदमाशों ने चलाई 10 राउंड गोलियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >