Job News: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 14 जुन को आरा में होगा जॉब कैम्प का आयोजन...

Job News: बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार के आरा में बड़े स्तर पर बेरोजगार युवकों को जॉब उपलब्ध कराने के लिए जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जो 14 जून को नियोजन कार्यलय में आयोजित किया जाएगा.

Job News: बिहार के युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार के आरा में बड़े स्तर पर बेरोजगार युवकों को जॉब उपलब्ध कराने के लिए जॉब कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जो 14 जून को नियोजन कार्यलय में आयोजित किया जाएगा.

जिला नियोजन पदाधिकारी नूर हसन ने जानकारी देते कहा कि इस रोजगार मेला को जिला नियोजनालय के तरफ से लगाया जा रहा है. इस कैम्प में निजी कम्पनी Madhusudan & Motherson Auto System Pvt. Ltd अभ्यर्थियों को अपने मानक के अनुसार नौकरी देगी. वहीं अभ्यर्थियों का चयन उनके योग्यता के आधार पर किया जाएगा.

जिला नियोजन पदाधिकारी नूर अहसन ने बताया कि 14 जून को लगने वाले जॉब कैंप में साक्षात्कार के आधार पर चयन किया जाएगा उसके बाद युवाओं को ऑन द स्पॉट नियुक्ति पत्र दिया जाएगा. इस जॉब कैंप में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की उम्र 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता

इस जॉब कैम्प का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक सदर प्रखंड स्थित जिला नियोजनालय परिसर में किया जाएगा. अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता कम से कम 10वीं पास होना अनिवार्य है साथ हीं आईटीआई पास हो तो और बेहतर होगा.

सैलरी

इस जॉब कैंप में Madhusudan & Motherson Auto System Pvt. Ltd के द्वारा असेम्बलिंग प्रोडक्शन और वेल्डिंग के पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जायगा. चयनित अभ्यर्थियों को योग्यता अनुसार 12,500 से लेकर 20,500 तक सैलरी दी जाएगी.

जरूरी दस्तावेज

जिला नियोजन पदाधिकारी का कहना है कि जॉब कैंप में भाग लेने वाले आवेदक सभी प्रकार के जरूरी डॉक्यूमेंट अपने साथ जरूर लाएं. एक भी डॉक्यूमेंट की कमी रही तो अभ्यर्थी सिलेक्शन से वंचित हो जाएंगे.

इस रोजगार कैम्प में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को रिज्यूम, शैक्षणिक सर्टिफिकेट, सभी सर्टिफिकेट का फोटोकॉपी, पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ और आईडी प्रूफ की मूल कॉपी लाना जरूरी है. बता दें कि आवेदक का जिला नियोजनालय में रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है. जो अभ्यर्थी अभी तक नियोजनालय में रजिस्टर्ड नहीं हो पाए है, वे नेशनल करियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in पर ऑनलाइन अपना निबंधन जल्द से जल्द करा लें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >