Jehanabad : स्कॉर्पियो के धक्के से युवक जख्मी, केस दर्ज

नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज में स्कॉर्पियो के धक्के से युवक जख्मी हो गया.

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के जाफरगंज में स्कॉर्पियो के धक्के से युवक जख्मी हो गया. इस मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कुंदन कुमार के लिखित शिकायत में दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि नगर थाना क्षेत्र के धनगावां के रहने वाले जय कुमार व कपिलदेव राम दोनों पैदल घर जा रहे थे. घर जाने के क्रम में जैसे ही वह जाफरगंज स्थित द्वारकापुरम में पहुंचे कि एक तेज रफ्तार उजले रंग के स्कार्पियो ने धक्का मार कर धनगावां के रास्ते काको की ओर फरार हो गया. सूचक पुलिस को धक्का मारने वाले वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर भी उपलब्ध कराया है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. बताया जाता है कि स्कॉर्पियो के धक्के से युवक के जबड़ा और पैर टूट गया हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >