अरवल: स्कूलों में पहुंचा मध्याह्न भोजन, सोयाबीन में मिले कीड़े; बच्चों को नहीं परोसा खाना

अरवल के 75 विद्यालयों में एनजीओ द्वारा भेजे गए मिड-डे मील में कीड़े मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चों को खाना नहीं परोसा गया, शिक्षा विभाग ने जांच के आदेश दिए।

Mid-day Meal : अरवल सदर प्रखंड के 75 विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से पहुंचाये जाने वाले मध्याह्न भोजन में मंगलवार को बड़ी लापरवाही सामने आयी. विद्यालयों में पहुंचाये गये भोजन में सोयाबीन की सब्जी में कीड़े मिलने के बाद हड़कंप मच गया. प्रधानाध्यापकों ने बच्चों को भोजन परोसने से रोक दिया.

सोयाबीन की सब्जी में दिखे कीड़े

मंगलवार को एनजीओ की ओर से सभी संबंधित विद्यालयों में मध्याह्न भोजन पहुंचाया गया. भोजन की जांच के दौरान सोयाबीन की सब्जी में कीड़े दिखाई देने लगे. इसके बाद विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने तत्काल भोजन बच्चों को परोसने से रोक दिया. इससे विद्यालय में मौजूद बच्चे मध्याह्न भोजन से वंचित रह गये.

तीन स्कूलों ने विभाग को दी लिखित जानकारी

प्राथमिक मध्य विद्यालय उमैराबाद की प्रभारी प्रधानाध्यापिका इसमत आरा ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन को आवेदन देकर मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विद्यालय को उपलब्ध कराये गये भोजन में परोसे गये सोयाबीन में कीड़े मिले हैं. इस कारण उपस्थित बच्चों को भोजन नहीं दिया गया.

वहीं आदर्श विद्यालय अहियापुर और राजकीय मध्य विद्यालय सकरी इब्राहिमपुर के प्रधानाध्यापकों ने भी मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने की शिकायत करते हुए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को पत्र लिखा है.

एनजीओ पर कार्रवाई की तैयारी

जिला शिक्षा पदाधिकारी असगर अली ने कहा कि मध्याह्न भोजन में कीड़े मिलने की बात सामने आयी है. मामले की जानकारी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि लापरवाही सामने आने पर संबंधित एनजीओ के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishikant kumr

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >