जहानाबाद सदर अस्पताल में जांच के नाम पर वसूली, दो लैब टेक्नीशियन पर एफआईआर का आदेश

Jehanabad Sadar Hospital : जहानाबाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों से जांच के नाम पर पैसे वसूलने वाले दो लैब टेक्नीशियन पर FIR दर्ज करने का आदेश दिया है. मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Jehanabad Sadar Hospital : जहानाबाद जिले के जहानाबाद सदर अस्पताल में मरीजों से जांच के नाम पर पैसे वसूलने के आरोप में वायरल हुए वीडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सख्त कदम उठाया है. सिविल सर्जन ने अस्पताल के कार्यकारी अधीक्षक को पत्र जारी कर दो लैब टेक्नीशियन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया है.

दो लैब टेक्नीशियन पर FIR दर्ज करने का निर्देश

सिविल सर्जन द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि 18 जुलाई को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में लैब टेक्नीशियन अंकित कुमार और विकास कुमार पर जांच के नाम पर मरीजों से पैसे लेने का आरोप सामने आया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया गया है.

डीएम को रिपोर्ट भेजने का भी दिया गया निर्देश

स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिया है कि मामले में की गई कार्रवाई की जानकारी जल्द से जल्द जिला पदाधिकारी (DM) को उपलब्ध कराई जाए. पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि कार्रवाई में किसी प्रकार की देरी होती है, तो इसकी जिम्मेदारी अस्पताल के कार्यकारी अधीक्षक की होगी.

पुलिस ने वायरल वीडियो को बताया दो साल पुराना

दूसरी ओर पुलिस विभाग ने वायरल वीडियो को लेकर अलग जानकारी दी है. पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो करीब दो वर्ष पुराना है. प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि वीडियो वायरल करने वाली महिला कथित तौर पर लैब टेक्नीशियन की चचेरी बहन है.

स्वास्थ्य विभाग की शिकायत का इंतजार कर रही पुलिस

पुलिस का कहना है कि इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग की औपचारिक शिकायत मिलने के बाद की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और विभाग से शिकायत मिलने का इंतजार कर रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >