Jehanabad : अनियंत्रित कार ने दो बाइकों में मारी टक्कर, किशोरी की मौत

पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर कड़ौना थाना क्षेत्र के कड़ौना और लॉजो गांव के बीच मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी,

जहानाबाद.

पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर कड़ौना थाना क्षेत्र के कड़ौना और लॉजो गांव के बीच मंगलवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी, जिसमें एक किशोरी की मौत हो गयी, जबकि एक महिला समेत चार लोग घायल हो गये. घायलों में एक की स्थिति गंभीर होने पर उसे पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार एक अनियंत्रित कार ने पहले दो बाइकों में जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में एक बाइक पर सवार किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य दो लोग घायल हो गये. वहीं दूसरी बाइक पर सवार दो लोग भी गंभीर रूप से घायल हो गये. सूचना मिलने पर कड़ौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने गुंजा कुमारी (16 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. इनमें से एक घायल को गंभीर स्थिति देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है. मृतक और घायलों की पहचान जहानाबाद शहर के होरिलगंज निवासी गुंजा कुमारी, रोहित कुमार और माया कुमारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि ये सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए मसौढ़ी गये थे और वहां से आवश्यक सामान लेने के लिए जहानाबाद लौट रहे थे. इसी दौरान कड़ौना थाना के पास पीछे से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी. टक्कर के बाद कार ने दूसरी बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिस पर इनामुल सिद्दीकी और मोहम्मद तसलीम सवार थे. दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये हैं, जिनमें मोहम्मद तसलीम को पीएमसीएच रेफर किया गया है. घटना के बाद टक्कर मारने वाली कार मौके से फरार हो गयी. पुलिस ने दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार वाहन की तलाश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >