Jehanabad Election : शहरी क्षेत्र में जाम होगा मुख्य चुनावी मुद्दा

विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के तीनों विधानसभा में मतदान होना है. मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया गया है. मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए प्रत्याशियों द्वारा हर तरह का हथकंडा अपनाया जा रहा है.

जहानाबाद नगर.

विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण में जिले के तीनों विधानसभा में मतदान होना है. मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क अभियान भी तेज कर दिया गया है. मतदाताओं को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए प्रत्याशियों द्वारा हर तरह का हथकंडा अपनाया जा रहा है.

प्रभात खबर की ओर से मतदाताओं के बीच चुनाव में मुख्य मुद्दों तथा प्रत्याशियों के चयन का आधार को लेकर बात की गई. जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र के अरवल मोड़ के समीप में आयोजित चौपाल में मतदाताओं ने जाम की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि चुनाव में शहरी क्षेत्र में जाम का मुद्दा काफी महत्वपूर्ण होगा. शहर में जाम के कारण सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा है. खासकर व्यवसायी वर्ग इससे काफी प्रभावित हो रहे हैं. जाम का आलम यह है कि अरवल मोड़ से अस्पताल मोड़ तक गाड़ियां चिटी की तरह रेंगती नजर आती है. अगर कोई इमरजेंसी में इस रास्ते से गुजरना चाहे तब भी उसे जाम की समस्या से जूझना पड़ता है. पूरे दिन रुक-रुक कर जाम लगता रहता है जिससे शहरवासी काफी परेशान हैं. ऐसे में जाम की समस्या को लोगों ने चुनावी मुद्दा बनाया है. लोगों का कहना है कि शहर को जो जाममुक्त बनाने का संकल्प लेगा, मतदाता उसके साथ दिखेंगे. जाम के कारण जहां स्कूली बच्चे परेशान दिखते हैं, वहीं मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उनका कहना है कि इस महत्वपूर्ण समस्या पर किसी प्रत्याशी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है. चुनाव में इसकी चर्चा भी नहीं हो रही है. जबकि आम लोग इसे गंभीर मुद्दा मानते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >