जहानाबाद में घर से दो लाख की चोरी, सोने के आभूषण और नकदी लेकर फरार हुए चोर

Jahanabad theft: जहानाबाद के पंचमहल्ला मोहल्ले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर सोने के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान चुरा लिया. चोरी की कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Jahanabad theft: जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के पंचमहल्ला मोहल्ले में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए सोने के आभूषण, नकदी समेत करीब दो लाख रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार पीड़ित मो. मुमताज के घर में शुक्रवार की देर शाम महिलाएं छत पर थीं, जबकि घर के पुरुष सदस्य अपने काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे. इसी दौरान चोर घर में घुस गए और गोदरेज की अलमारी खोलकर उसमें रखे सोने के आभूषण एवं नकदी लेकर फरार हो गए.

महिलाओं के नीचे आने पर हुआ चोरी का खुलासा

कुछ देर बाद जब घर की महिलाएं नीचे उतरीं तो गोदरेज की अलमारी खुली देखकर उनके होश उड़ गए. जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे सोने के आभूषण और नकदी गायब हैं. इसके बाद परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी. पीड़ित के अनुसार चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब दो लाख रुपये है. चोरी की घटना से परिवार के लोग काफी परेशान हैं.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashok Jehanabad

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >