Jehanabad : तीन माह की बच्ची की हत्या के बाद गांव में है आक्रोश का माहौल

बीते दिनों कुर्था थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में हुए तीन माह की बच्ची की हत्या जैसे हृदय विदारक घटना ने गांव के लोगों को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है.

कुर्था. बीते दिनों कुर्था थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में हुए तीन माह की बच्ची की हत्या जैसे हृदय विदारक घटना ने गांव के लोगों को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है. ग्रामीणों की मानें तो उनके परिजन दूधमुही बच्ची को बगल में ही सुलाकर लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे. बस क्या था, उनकी चाची ने इस दूधमुही बच्ची पर ईंट से हमला कर दिया जिससे दुधमुंही बच्ची की मौके पर मौत हो गयी. तीन माह की मासूम बच्ची की हत्या के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत बच्ची के पिता नीतीश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उनके बड़े भाई विकास कुमार, जो लुधियाना में मजदूरी करते हैं, 13 तारीख को गांव कुतुबपुर आये थे. इसी दौरान उन्होंने नीतीश कुमार के घर की बिजली का तार उखाड़कर फेंक दिया. इसके बाद जब नीतीश बांस-बल्ले के सहारे दोबारा बिजली व्यवस्था ठीक कर रहे थे, तभी बड़े भाई विकास ने बांस-बल्ले से उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद दूधमुही बच्ची की बड़ी मां ने उस पर ईंट से हमला कर दिया जिससे बच्ची की मौत हो गयी. घटना के बाद विकास ने स्वयं इसकी सूचना कुर्था थाना को दी. परिजनों की मानें तो जमीन विवाद को लेकर कई दिनों से झगड़ा चल रहा था जिसको लेकर हमलोगों ने 112 को सूचना भी दी थी लेकिन पुलिस इस मामले को अनसुना कर दिया, जिसके बाद इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि हत्या की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नीतीश कुमार को इलाज के लिए कुर्था सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा. इस संबंध में कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार ने बताया कि घटना के तुरंत बाद हत्या के आरोपित विकास कुमार व कौशल्या देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

कुतुबपुर गांव में झगड़े के दौरान चाची ने ईंट से मार घटना को दिया अंजाम

बच्ची के हत्यारे चाचा-चाची को पुलिस ने किया गिरफ्तार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >