Jehanabad : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं होती हैं अनुशासित : माला

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में माला कुमारी सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई का विदाई सह सम्मान समारोह वार्डन सह शिक्षिका प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी,

जहानाबाद नगर. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में माला कुमारी सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई का विदाई सह सम्मान समारोह वार्डन सह शिक्षिका प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी, जिसे संबोधित करते हुए सहायक निदेशक ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं अनुशासित एवं कर्तव्य निष्ठ होते हैं. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं भी शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ अन्य प्रशैक्षणिक गतिविधियों में आगे बढ़ रही हैं और आने वाले भविष्य में देश के लिए सुयोग्य नागरिक तैयार होगी. इसके साथ ही इनके द्वारा परिसर में आम के पौधे लगाये गये. स्वागत समारोह का संचालन करते हुए सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य राजेश कुमार ने कहा कि आपका कार्यकाल जिले में काफी बेहतर रहा. इसके लिए हम सभी आपके प्रति आभार व्यक्त करते हैं. इस तरह के पदाधिकारी की आवश्यकता हमेशा रहेगी, जिन्होंने अभिभावक की भूमिका में इस जिले को अपने कार्य क्षेत्र में मार्गदर्शित करने का काम किया है. धन्यवाद ज्ञापन रागनी कुमारी समन्वयक, मैनेजर नन्हे कदम विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान ने किया. मौके पर जिला संगठन के हरिशंकर कुमार, जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य संजय कुमार एवं बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं, स्काउट और गाइड ने इनके बेहतर कार्यकाल के लिए सहायक निदेशक को सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >