Jehanabad : छात्रा से दरिंदगी की घटना में शामिल हैवानों को हो फांसी की सजा : डॉ इंदु

पटना के चित्रगुप्त नगर के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली जहानाबाद की नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई वीभत्स घटना ने बिहार में सियासी बवाल खड़ा कर दिया है.

रतनी. पटना के चित्रगुप्त नगर के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली जहानाबाद की नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई वीभत्स घटना ने बिहार में सियासी बवाल खड़ा कर दिया है. इस घटना के बाद राज्य में बच्चियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं. इस मामले में लोजपा आर की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. इंदु कश्यप शनिवार को पीड़िता के माता-पिता से उसके पैतृक गांव में मिलीं. डॉ. कश्यप ने इस घटना को मानवता पर कलंक बताया और कहा कि इसमें शामिल हैवानों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन और पुलिस की भूमिका संदिग्ध प्रतीत होती है. पीड़िता की मां ने बताया कि शरीर पर नाखूनों और चोटों के निशान थे, लेकिन पीड़िता अस्पताल पहुंचने के समय पुलिस ने उसका बयान नहीं लिया. यह निष्क्रियता गंभीर सवाल खड़ा करती है. डॉ. कश्यप ने पुलिस प्रशासन से यह भी मांग की कि पीड़िता के न्याय के लिए शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर दर्ज प्राथमिकी को तत्काल वापस लिया जाए. इस अवसर पर लोजपा के किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कुंदन कुमार, आइटी सेल के धीरज कुमार, टुनटुन कुमार, राजू सम्राट सहित अन्य कार्यकर्ता थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >