Jehanabad : अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाली शिक्षिका से डीइओ ने मांगा स्पष्टीकरण

जहानाबाद नगर स्थित राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय की शिक्षिका दीप्ति रानी को एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद के दौरान अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर विवादों में घिरना पड़ा है.

जहानाबाद नगर. जहानाबाद नगर स्थित राज्य संपोषित बालिका इंटर विद्यालय की शिक्षिका दीप्ति रानी को एनडीए द्वारा आयोजित बिहार बंद के दौरान अमर्यादित भाषा के प्रयोग को लेकर विवादों में घिरना पड़ा है. 4 सितंबर को अरवल मोड़ के समीप बंद समर्थकों के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक और अशोभनीय भाषा में बयान देने का आरोप उन पर लगाया गया है, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा शिक्षिका को 24 घंटे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है. नोटिस में कहा गया है कि एक शिक्षक जैसे जिम्मेदार पद पर रहते हुए इस प्रकार का आचरण विभाग की छवि को धूमिल करता है और यह लोक सेवक आचार संहिता 2005 के विरुद्ध है. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में स्पष्टीकरण नहीं दिया गया, तो एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >