Jehanabad : दिल्ली की सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा के उम्मीदवार मनोज कुमार के समर्थन में दिल्ली के कम रेखा गुप्ता के रोड शो के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया.

Jehanabad Election. अरवल. विधानसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित भाजपा के उम्मीदवार मनोज कुमार के समर्थन में दिल्ली के कम रेखा गुप्ता के रोड शो के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च किया. इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल ने बताया कि सीएम के आगमन को लेकर उनके सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई बाजारों एवं कस्बो में पुलिस प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें मुख्य रूप से शाही मोहल्ला पुरानी अरवल, बैदराबाद बाजार, पिपरा बांग्ला, हसनपुर, फतेहपुर संडा शामिल है. डीएसपी ने बताया कि सीएम के सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की गड़बड़ी फैलाने वाले असमाजिक तत्वों के अंदर पुलिस प्रशासन की सक्रियता को बढ़ाना है. सीएम की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. स्वीप गतिविधि के तहत आयोजित किये जा रहे कई कार्यक्रम जहानाबाद नगर. विधानसभा आम निर्वाचन के अंतर्गत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अलंकृता पांडेय के निर्देशानुसार तीनों विधानसभा क्षेत्रों मे स्वीप गतिविधि के तहत कई रचनाकार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. मतदाता जागरूकता अभियान के तहत यह बताया जा रहा है कि कि एक सशक्त और जीवंत लोकतंत्र केवल चुनाव आयोग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है. 11 को मतदान दिवस पर लोगों को लगातार मतदान देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है. मतदान सिर्फ एक अधिकार नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति हमारा सर्वोच्च कर्तव्य है. एक वोट की शक्ति को पहचानेंगे व लोकतंत्र के इस उत्सव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >