Jehanabad : बकाया वेतन सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने दिया धरना

बकाया वेतन भुगतान सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने धरना दिया. बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड कार्यालय के समीप धरना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर विभागीय उदासीनता और अधिकारियों की कथित मनमानी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.

जहानाबाद नगर. बकाया वेतन भुगतान सहित 27 सूत्री मांगों को लेकर शिक्षकों ने धरना दिया. बिहार राज्य शिक्षक संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले प्रखंड कार्यालय के समीप धरना का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लेकर विभागीय उदासीनता और अधिकारियों की कथित मनमानी के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.धरना को संबोधित करते हुए मोर्चा के नेताओं ने कहा कि विभागीय आदेश होने के बावजूद शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान अब तक नहीं किया जा रहा है. इसके कारण शिक्षकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा निर्धारित 10 प्रतिशत हाउस रेंट का भुगतान भी शिक्षकों को नहीं किया जा रहा है, जिससे शिक्षकों में भारी नाराजगी है.वक्ताओं ने कहा कि डीइओ एवं डीपीओ अपनी मनमानी पर उतारू हैं और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं हैं.

शिक्षकों के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है, धरना के दौरान मोर्चा की ओर से 27 सूत्री मांगों को प्रमुखता से उठाया गया. नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. धरना में मौजूद शिक्षकों ने एकजुटता दिखाते हुए विभागीय कार्यशैली में सुधार, लंबित वेतन भुगतान, हाउस रेंट देने समेत अन्य मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >