जहानाबाद में पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों का प्रदर्शन, निकाला शांतिपूर्ण मार्च

नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के आह्वान पर शिक्षकों और कर्मचारियों ने नई पेंशन योजना के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर उन्होंने शांतिपूर्ण मार्च निकाला.

Jehanabad news: नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के देशव्यापी आह्वान पर जिले के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने ‘अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन’ के ऐतिहासिक स्मृति दिवस के अवसर पर विरोध प्रदर्शन किया. एनपीएस भारत छोड़ो अभियान के तहत जिलेभर के शिक्षकों और कर्मचारियों ने एकजुट होकर हॉस्पिटल मोड़ से समाहरणालय स्थित कारगिल चौक तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला.

मार्च के माध्यम से शिक्षकों और कर्मचारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लागू नई पेंशन योजना के प्रति अपना विरोध जताया और पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल करने की मांग की.

कारगिल चौक पर हुई सभा

कारगिल चौक पर आयोजित सभा में संजय कुमार, राम उदय कुमार, सत्येंद्र कुमार, दानिश अली, अकबर मुकेश, भारती, शंभू कुमार, अरविंद कुमार राकेश, रहमत अली, नैयर इकबाल, मोहम्मद शब्बीर कुरैशी, भूषण प्रसाद, धनंजय कुमार, अरविंद शर्मा, महताब आलम और मनीष कुमार सहित दर्जनों वक्ताओं ने अपने विचार रखे.

वक्ताओं ने सरकार की कर्मचारी नीतियों पर सवाल उठाते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग की. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार 9 अगस्त 1942 को देश ने अंग्रेजों के खिलाफ अंतिम लड़ाई का बिगुल फूंका था, उसी तर्ज पर आज कर्मचारी एनपीएस के खिलाफ एकजुट होकर ‘एनपीएस भारत छोड़ो’ का नारा दे रहे हैं.

शेयर बाजार के भरोसे भविष्य नहीं छोड़ने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कर्मचारियों का भविष्य शेयर बाजार के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता. उनके अनुसार, पुरानी पेंशन कर्मचारियों का सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा अधिकार है और इसे बहाल किया जाना चाहिए.

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शन में शामिल कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों को स्वीकार करते हुए पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं करती है, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. प्रदर्शनकारियों ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली तक अपनी मांग को लेकर संघर्ष जारी रखने की बात कही.

Also Read: सारण के मढ़ौरा चीनी मिल को रामकोला ले जाने की चर्चा पर लोगों में आक्रोश, यहीं पुनर्जीवित करने की मांग



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok Jehanabad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >