Jehanabad : तेज रफ्तार बस ने शिक्षक को रौंदा, रेफर

जहानाबाद-बिहारशरीफ मार्ग पर खालिशपुर गांव के समीप कड़रूआ पुल पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार द

काको

. जहानाबाद-बिहारशरीफ मार्ग पर खालिशपुर गांव के समीप कड़रूआ पुल पर सोमवार की सुबह तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी. घायल की पहचान पाली बाजार स्थित अनंत साहू उच्च विद्यालय के शिक्षक नितिन कुमार के रूप में की गयी है. बताया जाता है कि वे जहानाबाद शहर के बाल्टी फैक्ट्री के समीप स्थित अपने घर से बाइक द्वारा विद्यालय ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान काको की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिक्षक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. वहीं हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों द्वारा बस में तोड़फोड़ किये जाने की भी सूचना है. सूचना मिलने पर काको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस तथा बाइक को जब्त कर थाने ले गयी. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर फरार चालक की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >