Jehanabad : सूर्यदेव बने एसएस कॉलेज में राजनीति शास्त्र के विभागाध्यक्ष

रतनी-फरीदपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख सूर्यदेव यादव को मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के अंतर्गत एसएस कॉलेज, जहानाबाद में राजनीति शास्त्र विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

रतनी. रतनी-फरीदपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख सूर्यदेव यादव को मगध विश्वविद्यालय, बोधगया के अंतर्गत एसएस कॉलेज, जहानाबाद में राजनीति शास्त्र विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. उन्होंने विधिवत रूप से विभागाध्यक्ष के पद पर योगदान कर लिया है. उनके योगदान देने के बाद कॉलेज परिसर में शिक्षकों, कर्मियों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखा गया. सूर्यदेव यादव इससे पहले रतनी–फरीदपुर प्रखंड के प्रमुख रह चुके हैं. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिससे उन्हें क्षेत्र में एक कर्मठ और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में पहचान मिली. इसके अतिरिक्त वे सांबा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं, जहां उन्होंने किसानों और ग्रामीणों के हित में उल्लेखनीय कार्य किए. शैक्षणिक क्षेत्र में भी सूर्यदेव यादव का अनुभव समृद्ध रहा है. राजनीति शास्त्र विषय में उनकी गहरी पकड़ और प्रशासनिक अनुभव को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है. कॉलेज के शिक्षकों का मानना है कि उनके नेतृत्व में राजनीति शास्त्र विभाग की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन में और सुधार होगा. विभागाध्यक्ष बनने पर सूर्यदेव यादव ने कहा कि वे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने, शोध कार्यों को बढ़ावा देने तथा विभाग को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और कॉलेज परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया. उनकी नियुक्ति पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए इसे कॉलेज के लिए सकारात्मक कदम बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >