जहानाबाद में दारोगा भर्ती परीक्षा, 8 केंद्रों पर उमड़ी अभ्यर्थियों की भीड़, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

Jehanabad BPSSC Daroga Exam: बिहार पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा के लिए जहानाबाद में कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों का प्रवेश शुरू। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम।

Jehanabad BPSSC Daroga Exam: जहानाबाद नगर में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) की दारोगा भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार को जिला मुख्यालय के आठ परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखने को मिली. जिले के अलावा आसपास के कई जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे.

प्रवेश से पहले हुई अभ्यर्थियों की गहन जांच

परीक्षा केंद्रों के बाहर सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं. केंद्रों पर प्रवेश से पहले सभी अभ्यर्थियों की कड़ी जांच की गई. एडमिट कार्ड और वैध पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया.

प्रशासन ने परीक्षा को पूरी तरह कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए विशेष व्यवस्था की थी.

केंद्रों पर तैनात रहे पुलिस बल और अधिकारी

सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी. अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे और परीक्षा संचालन की निगरानी करते दिखे.

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर दिखी भीड़

परीक्षा को लेकर सुबह से ही जहानाबाद रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और प्रमुख चौक-चौराहों पर अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ गई थी. परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार तैनात रहे.

बिना ई-प्रवेश पत्र और पहचान पत्र नहीं मिला प्रवेश

प्रशासन के निर्देश के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को ई-प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, EPIC कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस के साथ परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया. बिना जरूरी दस्तावेज के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई.

मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रही रोक

परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, डिजिटल डायरी, लिखित सामग्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को पूरी तरह प्रतिबंधित रखा गया.

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर सख्ती बरती गई.

ALSO READ: EPFO की नई एमनेस्टी योजना, PF ट्रस्टों को मिलेगा फायदा, 6 महीने में आवेदन कर पूरा करें पेंडिंग प्रोसेस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mritunjay Jehanabad

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >