अरवल: कोयल भूपत में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का आयोजन,श्री कृष्ण के बाल लीलाओ एवं कंस बद्ध का भावपूर्ण वर्णन

रवल जिले के कलेर प्रखंड में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन कृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा और कंस वध प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया. 'छोटी-छोटी गैया' भजन पर श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए.

Kaler Shrimad Bhagwat Katha Arwal : रवल जिले के कलेर प्रखंड के कोयल भूपत गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के छठे दिन श्रद्धालु कृष्ण भक्ति में डूबे नजर आए. कथा व्यास स्वामी रामायणाचार्य वेदांती जी महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा और कंस वध प्रसंग का भावपूर्ण एवं संगीतात्मक शैली में वर्णन किया.

Arwal News : गोवर्धन लीला का सुनाया दिव्य प्रसंग

स्वामी रामायणाचार्य वेदांती जी महाराज ने कहा कि जब इंद्र ने अहंकारवश ब्रजवासियों पर मूसलाधार वर्षा की, तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर सात दिनों तक ब्रजवासियों, गौधन और ग्वाल-बालों की रक्षा की. उन्होंने बताया कि इसी घटना के बाद से गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की परंपरा शुरू हुई.

'छोटी-छोटी गैया' भजन पर झूम उठा पंडाल

कथा के दौरान "छोटी-छोटी गैया, छोटे-छोटे ग्वाल, छोटे से मेरो मदन गोपाल" भजन की प्रस्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया. श्रद्धालु तालियों की गूंज के बीच भजनों पर झूमते रहे और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पंडाल गूंज उठा.

कंस वध से दिया धर्म की विजय का संदेश

स्वामी जी ने कंस वध प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने मात्र 11 वर्ष की आयु में अत्याचारी कंस और उसके पहलवानों का संहार कर धर्म की स्थापना की. उन्होंने कहा कि अधर्म और अहंकार का अंत निश्चित है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपने कर्मों का फल अवश्य मिलता है.

भजनों ने बांधा समां, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

कार्यक्रम में मगही लोकगायक मनीष शर्मा की भजन प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. कथा में मुख्य यजमान शिव विनोद शर्मा उर्फ शिवजी शर्मा, बसंत शर्मा, पुनुष शर्मा, रजनीमोहन शर्मा, वैद्यनाथ शर्मा, योगेंद्र शर्मा, रामबचन शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >